अक्सर लोग कहीं बाहर घूमने जाते हैं तो अपने साथ ज्यादा कैश ले जाना सही नहीं समझते। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने साथ एटीएम कार्ड रखना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। आजकल लगभग सभी जगह एटीएम कार्ड से पेमेंट की सुविधा मिलने लगी है। इसलिए लोग एटीएम कार्ड का प्रयोग खरीददारी में भी करने लगे हैं। वहीं अगर गलती से किसी का एटीएम कार्ड गिर जाए या खो जाए तो धड़कनें तेज हो जाती हैं, क्योंकि अगर ये गलत हाथों में लग गया तो इससे रुपए निकलने का डर रहता है। आपकी मेहनत की कमाई कोई पल भर में उड़ा सकता है। हालांकि एटीएम कार्ड धारक ऐसे फ्रॉड से बच सकें इसके लिए बैंकों ने कुछ सुविधाएं दी हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिनसे आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड के खोने या चोरी होने पर इसके गलत इस्तेमाल को रोक सकते हैं। आइए जानते हैं -