वित्त वर्ष 2021-22 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आपको कुछ जरूरी कामों को जल्द निपटा लेना चाहिए। अगर आप इन कामों को 31 मार्च से पहले नहीं करते, तो कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी कामों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें 31 मार्च 2022 से पहले कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
पैन को आधार कार्ड से करें लिंक
अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो आपको ये काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की डेडलाइन 31 मार्च है। अगर आप 31 मार्च से पहले इस काम को नहीं करते। इस स्थिति में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप आसानी से इनकम टैक्स की वेबसाइट https://incometaxindiaefiling.gov.in पर विजिट करके अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं।