फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: आप तो नहीं कर रहे पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते समय ये गलतियां? वरना हो सकती है धोखाधड़ी

Fri, 19 Apr 2024 12:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पेट्रोल पंप पर होने वाली धोखाधड़ी से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala
Fuel Tips in Hindi: आपके पास चाहे दोपहिया वाहन है या फिर चार पहिया, इन्हें चलाने के लिए इनमें ईंधन भरवाना पड़ता है। हालांकि, आजकल तो ई-वाहन भी खूब चल रहे हैं, जिन्हें आप चार्ज कर चला सकते हैं। पर जो पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां हैं जिनके लिए लोगों को पेट्रोल पंप जाना ही पड़ता है। जहां पर लोग अपनी सुविधानुसार फ्यूल भरवाते हैं, लेकिन अगर आप भी अपनी गाड़ी में फ्यूल भरवाने पेट्रोल पंप जाते हैं, तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके साथ पेट्रोल पंप वाले धोखाधड़ी भी कर सकते हैं यानी पैसे पूरे लेकर फ्यूल कम दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
पेट्रोल पंप पर होने वाली धोखाधड़ी से कैसे बचें? - फोटो : istock
इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

नंबर 1
  • पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गए हैं, तो मशीन के डिस्पेंसर पर जीरो जरूर देखें। कई बार हम बातों में लग जाते हैं या पेट्रोल पंप वाले ही आपका ध्यान भटका सकते हैं। इसलिए पहले जीरो देखें और उसके बाद ही फ्यूल भरवाएं।
विज्ञापन

3 of 5
पेट्रोल पंप पर होने वाली धोखाधड़ी से कैसे बचें? - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आप फ्यूल भरवा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि ऑटो कट के बाद तेल न भरवाएं। इसमें होता ये है कि तेल भरवाते समय एक कट की आवाज आती है, जिसका मतलब होता है कि ऑटोमेटिक तरीके से पाइप के नोजल से फ्यूल निकलना बंद हो चुका है। पर लोग कीमत को राउंड ऑफ करने के लिए फ्यूल भरवाते रहते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

4 of 5
पेट्रोल पंप पर होने वाली धोखाधड़ी से कैसे बचें? - फोटो : istock
नंबर 3
  • ध्यान दें कि अगर किसी पेट्रोल पंप का मीटर रुक-रुककर चल रहा है, तो ऐसे पेट्रोल पंप से फ्यूल भरवाने से बचें। जानकार मानते हैं कि जिस पंप का मीटर रुक-रुककर चलता है, उससे लोगों को पेट्रोल कम मिलता है। ऐसे में आपको नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेट्रोल पंप पर होने वाली धोखाधड़ी से कैसे बचें? - फोटो : istock
नंबर 4
  • आप जब भी पेट्रोल पंप पर जाएं, तो मीटर पर आ रही रीडिंग का ध्यान जरूर रखें। अगर ये रीडिंग कम से कम 3 से स्टार्ट हो रही है, तो सही है। पर अगर ये रीडिंग फ्यूल भरते समय 3 से ज्यादा अंक पर जंप कर रही है, तो इससे ग्राहक को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें