Diwali Chhath Puja Train Ticket: दिवाली पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए ट्रेन टिकट मिलना हर साल बड़ी चुनौती बन जाता है। इस साल दिवाली 8 नवंबर यानी रविवार के दिन मनाई जाएगी। ऐसे में त्योहार से पहले और बाद के दिनों में अपने घर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है।
वहीं, जिस ट्रेन के टिकट देखेंगे आपको सारे बुक हुए ही नजर आएंगे। ट्रेन टिकट खुलते ही लगभग हर ट्रेनों के टिकट लोग बुक कर चुके हैं और वेटिंग लिस्ट भी बढ़ गई है। ऐसे में अगर आपकी पसंदीदा ट्रेन में टिकट उपलब्ध नहीं है, तो सिर्फ उसी ट्रेन पर निर्भर रहने के बजाय दूसरे विकल्प भी देखे जा सकते हैं। चलिए जानते हैं दिवाली पर घर जाने के लिए ट्रेन के अलावा और क्या विकल्प हो सकते हैं...