फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली के मौके पर अपने भविष्य को करें सुरक्षित, 6 हजार के निवेश पर मिल सकते हैं 2.1 करोड़

Sun, 12 Nov 2023 12:13 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Diwali 2023 - फोटो : Istock
Diwali 2023: अपने भविष्य की चिंता हम सभी को होती है। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए हम में से अधिकतर लोग अपने बचत के पैसों की एफडी करा लेते हैं या किसी दूसरी सरकारी योजना में निवेश करते हैं। निवेश के ये क्षेत्र सुरक्षित होते हैं लेकिन यहां से ज्यादा रिटर्न नहीं मिल पाता है। अगर आपकी उम्र 30 वर्ष की है और आप अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप निवेश करके बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करना होगा। यहां से आप मैच्योरिटी के समय अच्छा खास फंड जुटा सकते हैं, जिसकी मदद से आप अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से आजाद होकर जी सकेंगे। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Diwali 2023 - फोटो : Istock
इसके लिए सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करके उसमें एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद उसमें आपको हर महीने 6 हजार रुपये का निवेश करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Diwali 2023 - फोटो : Istock
6 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 30 सालों तक करना होगा। इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। 

PPF: यह सरकारी स्कीम दे रही बंपर रिटर्न, 11,666 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 37.96 लाख

4 of 5
Diwali 2023 - फोटो : Istock
ऐसे में आप मैच्योरिटी के समय आसानी से 2.1 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों से आप अपने रिटायमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक तौर पर खुशहाल बना सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali 2023 - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें