Divorce Jewelry Settlement Rules: तलाक के समय अक्सर पत्नी के गहनों को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि स्त्री को उपहार में मिले गहनों पर किसका अधिकार होता है?
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Streedhan Rights For Women India: तलाक की प्रक्रिया भावनात्मक रूप से काफी कठिन होती है। इसकी प्रक्रिया में संपत्ति और गहनों के बंटवारे को लेकर भी कई कानूनी दांवपेंच होते है, जिसकी वजह से अक्सर तलाक की प्रक्रिया अक्सर विवादित हो जाती है। अक्सर यह सवाल उठता है कि शादी में मिले सोने के जेवर, कीमती उपहार और नकदी पर किसका अधिकार है। भारतीय कानून में महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए 'स्त्रीधन' की अवधारणा दी गई है।
हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम और विभिन्न अदालती फैसलों के अनुसार, शादी के पहले, शादी के दौरान या विदाई के समय एक महिला को जो भी उपहार मिलते हैं, वे उसकी निजी संपत्ति माने जाते हैं। कानूनी दिशा-निर्देशों के तहत, अब अदालतों ने स्त्रीधन की वापसी की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बना दिया है। अगर कोई पति या ससुराल पक्ष इन गहनों को जबरन अपने पास रखता है, तो इसे आपराधिक विश्वासघात माना जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि तलाक के समय किन-किन चीजों पर सिर्फ पत्नी का हक होता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गहनें
- फोटो : Adobe stock
किसे माना जाता है 'स्त्रीधन'?
स्त्रीधन में वह सब कुछ शामिल है जो महिला को उपहार स्वरूप मिला हो।
शादी के समय माता-पिता, भाई-बहनों या रिश्तेदारों द्वारा दिए गए गहने, कपड़े और नकदी।
पति या सास-ससुर द्वारा मुंह दिखाई या रस्मों के दौरान दिए गए जेवर।
महिला ने अपनी कमाई से जो भी गहने या संपत्ति खरीदी है, वह भी स्त्रीधन का हिस्सा है।
विज्ञापन
3 of 5
तलाक के दौरान बंटवारे के नियम
- फोटो : Adobe Stock
तलाक के दौरान बंटवारे के नियम
स्त्रीधन पर पत्नी का पूर्ण अधिकार होता है, पति इसका केवल संरक्षक हो सकता है, मालिक नहीं।
पति को उसके परिवार या दोस्तों से मिले व्यक्तिगत उपहारों पर पत्नी का हक नहीं होता।
अगर कोई संपत्ति (जैसे घर) दोनों के नाम पर है, तो उसका बंटवारा निवेश के अनुपात में होगा।
4 of 5
दुष्कर्म के आरोपी को कठोर कारावास की सजा
- फोटो : अमर उजाला
अगर ससुराल वाले गहने न लौटाएं
गहने न लौटाने पर पति और ससुराल वालों पर 'अमानत में ख्यानत' का मामला दर्ज किया जा सकता है।
इस कानून के तहत भी महिला अपने स्त्रीधन की वापसी की मांग कर सकती है।
तलाक की डिक्री के साथ ही कोर्ट गहनों की सूची के आधार पर वापसी का आदेश दे सकता है।