फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital India Scheme: क्या है डिजिटल भारत योजना, जिसे लेकर सरकार तैयार कर रही है एक बड़ा रोडमैप

Tue, 24 May 2022 01:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Digital India Scheme - फोटो : Social Media
Digital India Scheme: ये डिजिटल युग का दौर है। डाटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और क्वांटम कंप्यूटिंग की दौड़ में आगे बने रहने के लिए कई देश भारी भरकम निवेश कर रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि जो देश डिजिटल क्षेत्र में कामयाबी पा लेगा, उसका एक बड़ा दबदबा विश्व पर होगा। इसी सिलसिले में भारत सरकार भी देश में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम डिजिटल भारत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य सभी सरकारी विभागों को देश की जनता के साथ डिजिटली रूप से जोड़ना है। इस योजना के जरिए सरकार बिना किसी कागज के डिजिटली रूप से सरकारी सेवाओं को जनता तक पहुंचाना चाहती है। डिजिटल इंडिया मिशन के तहत देश में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं डिजिटल भारत योजना के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Digital India Scheme - फोटो : Istock
डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट की शुरुआत 1 जुलाई 2015 को की गई थी। इस योजना के जरिए देश के डिजिटल बुनियादी सिस्टम को सुधारना है। डिजिटल इंडिया योजना ने एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण किया है, जिसने सभी मिनिस्ट्री और सरकारी विभाग को एक साथ डिजिटली रूप से जोड़ा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Digital India Scheme - फोटो : Istock
इस योजना का मुख्य मकसद सीमांत और ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों को डिजिटल साक्षरता से रूबरू कराना है, ताकि सीमांत इलाकों में रहने वाले लोग डिजिटल सर्विस से जुड़ सकें। इससे सरकार द्वारा मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं को वो लोग डिजिटली रूप से एक्सेस कर सकेंगे।

4 of 5
Digital India Scheme - फोटो : Istock
आज के इस सूचना युग में डिजिटलीकरण का एक खास महत्व हमारे देश के लिए है। ऐसे में सरकार की इस योजना का उद्देश्य देश को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। इस दिशा में सरकार कई ठोस कदम उठा रही है। इसके अलावा डिजिटल भारत योजना का उद्देश्य देश को नॉलेज इकोनॉमी में ट्रांसफोर्म करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Digital India Scheme - फोटो : Istock
डिजिटल इंडिया एक खास तरह का अम्ब्रेला कार्यक्रम है, जो कि विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों को कवर करता है। देश को डिजिटली रूप से सक्षम बनाने के लिए सरकार एक बड़ा निवेश इस दिशा में कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें