फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Alert: अगर आपके पास भी आ रहे हैं आरबीआई के नाम पर फ्रॉड ईमेल, तो हो जाएं सावधान, हो सकता है बड़ा नुकसान

Tue, 24 May 2022 11:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
cyber crime laptop email new - फोटो : istock
Cyber Alert: आज के इस डिजिटल युग में साइबर ठग लोगों के साथ जालसाजी को अंजाम देने के लिए कई तरह के फिशिंग लिंक्स और लुभावने ऑफर्स का सहारा ले रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। साइबर ठग इन दिनों आरबीआई के नाम पर लोगों के साथ जालसाजी करने की कोशिश कर रहे हैं। आरबीआई के नाम पर एक मैसेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस मैसेज में लोगों को 4 करोड़ 62 लाख रुपये देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, मैसेज में इस बात का भी उल्लेख है कि अगर आप इस राशि को लेना चाहते हैं, तो आपको पहले 12,500 रुपये की फीस देनी होगी। आप जैसे ही इस फीस को जमा करेंगे आरबीआई सीधे इस राशि को आपके खाते में ट्रांसफर कर देगा।
विज्ञापन

2 of 5
cyber fraud mobile email new - फोटो : istock
अगर आपके पास भी इस तरह के ईमल या मैसेज आ रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। वायरल हो रहे इस मैसेज की तफ्तीश करते हुए पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo पर एक पोस्ट साझा किया है। Koo पर पोस्ट करते हुए पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने बताया है कि ये एक फर्जी मैसेज है। 
विज्ञापन

3 of 5
cyber fraud mobile new - फोटो : istock
इसके अलावा उसने ये भी बताया है कि आरबीआई कभी भी पर्सनल डिटेल्स की मांग करने के लिए ऐसे ईमेल नहीं भेजता है।

4 of 5
mobile girl new - फोटो : istock
अगर आपके पास भी आरबीआई के नाम पर इस तरह के फर्जी ईमेल आ रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। साइबर ठग अक्सर लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए इस तरह के फिशिंग लिंक्स भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mobile new - फोटो : istock
आपको कभी इस तरह के लिंक्स या ईमेल पर रिस्पॉन्स नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ये भी बताया है कि इस तरह के झांसे में फंसने से पहले आपको आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर विजिट करके पूरी जानकारी लेनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप किसी साइबर अपराध का शिकार होते हैं, तो इस स्थिति में आपको तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें