Ayushman Bharat Digital Mission ABDM: अक्सर गंभीर बीमारी या इमरजेंसी के समय हमें पुरानी मेडिकल रिपोर्ट्स, एक्स-रे या डॉक्टर के पर्चे नहीं मिलते हैं। ऐसे में इसका असर इलाज पर पड़ता है और इलाज में देरी और परेशानी होती है। भारत सरकार ने इस समस्या का स्थाई समाधान के लिए एक एप बनाया है, इस एप का नाम 'आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट' (ABHA) है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत इस एप को लोगों की सुविधा के लिए तौयार किया गया है।
इस एप की मदद से आप अपने आभा नंबर के माध्यम से अपनी सभी लैब रिपोर्ट्स, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और डिस्चार्ज समरी को एक ही जगह सुरक्षित रख सकते हैं। आज के डिजिटल युग में यह सुविधा आपको देश के किसी भी अस्पताल में डॉक्टर को आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री एक क्लिक पर उपलब्ध करा सकती है। यह पूरी तरह सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड है, जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है।