फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Gold: घर बैठे आसानी से खरीद सकते हैं डिजिटल गोल्ड, जानिए क्या है तरीका

Thu, 23 Feb 2023 03:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Digital Gold Buying Tips - फोटो : Istock
How To Buy Digital Gold: सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जाता है। देश में बड़े पैमाने पर लोग शादी के समय या त्योहारी सीजन में सोने की जमकर खरीदारी करते हैं। गौरतलब बात है कि अगर आप फिजिकल गोल्ड को खरीदते हैं। ऐसे में इसे खरीदने के कई जोखिम होते हैं। फिजिकल गोल्ड के खोने या उसके चोरी होने का डर हमेशा बना रहता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड निवेश का एक सुरक्षित विकल्प है। यहां खरीदे गए सोने के चोरी या खोने का डर नहीं होता है। आप ऑनलाइन, जो डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं। वहां गोल्ड आपके डिजिटल वॉलेट में रखा होता है। डिजिटल गोल्ड की सबसे खास बात यह है कि आप इसकी खरीद बिक्री भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Digital Gold Buying Tips - फोटो : अमर उजाला
डिजिटल गोल्ड की सबसे खास बात यह है कि इसे आप जब चाहे आसानी से बेच सकते हैं। डिजिटल गोल्ड को काफी आसानी के साथ खरीदा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Digital Gold Buying Tips - फोटो : istock

How To Buy Digital Gold

आप डिजिटल पेमेंट एप्स की सहायता से आसानी से डिजिटल गोल्ड की खरीदारी कर सकते हैं। आप पेटीएम, फोन पे जैसे लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट एप से डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। इन एप्स से आप 1 रुपये में भी गोल्ड खरीद सकते हैं। 

4 of 5
Digital Gold Buying Tips - फोटो : istock
अगर आप पेटीएम का उपयोग करते हैं। ऐसे में इस एप के जरिए आप आसानी से गोल्ड की खरीदारी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पेटीएम एप ओपन करके गोल्ड को सर्च करना है। अब आपको पेटीएम गोल्ड के विकल्प का चयन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Digital Gold Buying Tips - फोटो : istock
इस तरह से आप आसानी से से पेटीएम एप के जरिए डिजिटल गोल्ड को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन सोने के सिक्के भी खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें