फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: नहीं रख सकते डिजिलॉकर में ये दस्तावेज, रखने से पहले यहां देखें लिस्ट

Fri, 21 Feb 2025 08:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डिजिलॉकर दस्तावेजों को रखने का एक स्थान होता है जो एक एप के रूप में मौजूद है, लेकिन अगर आप भी इसमें दस्तावेज रखते हैं तो आपको ये पता होना जरूरी हो जाता है कि आप कौन से दस्तावेज डिजिलॉकर में नहीं रख सकते।
विज्ञापन
1 of 5
डिजिलॉकर में कौन से दस्तावेज रख सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
Digilocker Document List: आज के इस दौर में हमारे पास कई तरह के दस्तावेज मौजूद हैं और इनकी जरूरत समय-समय पर आपको पड़ती रहती है। हमारे दस्तावेज भी कई तरह के होते हैं जिसमें सरकारी और गैर-सरकारी दस्तावेज भी होते हैं। अगर जरूरी दस्तावेजों की सूची की बात की जाए तो इसमें आधार कार्ड से लेकर वोटर आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज शामिल हैं।

वहीं, लोग अपने दस्तावेजों को डिजिलॉकर में भी रखते हैं। अगर आप भी डिजिलॉकर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कुछ दस्तावेज ऐसे भी हैं जिन्हें आप इसमें नहीं रख सकते हैं। आप यहां उन दस्तावेजों की सूची देख सकते हैं जिन्हें डिजिलॉकर में नहीं रख सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
डिजिलॉकर में कौन से दस्तावेज रख सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पहले डिजिलॉकर को समझें
  • दरअसल, डिजिलॉकर एक एप है जिसे सुरक्षित क्लाउड के तौर पर जाना होता है। यहां पर आप अपने दस्तावेजों को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं और यहीं से किसी को साझा भी कर सकते हैं। वर्ष 2015 में इसकी शुरुआत की गई जिसके तहत कागज रहित शासन की और बढ़ना है। डिजिलॉकर का एप है जिसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। डिजिलॉकर में आप 1 जीबी तक स्टोरेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डिजिलॉकर में कौन से दस्तावेज रख सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
कौन से दस्तावेज रख सकते हैं डिजिलॉकर में?

डिजिलॉकर में आप कौन से दस्तावेज रख सकते हैं? इसकी सूची आप नीचे देख सकते हैं:-
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • स्कूल की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद आदि।

4 of 5
डिजिलॉकर में कौन से दस्तावेज रख सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
जानते हैं कौन से दस्तावेज नहीं रख सकते डिजिलॉकर में
  • अगर आप भी डिजिलॉकर में दस्तावेज रखते हैं तो जान लें कि आप यहां पर वे दस्तावेज नहीं रख सकते, जो गैर मान्यता प्राप्त हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि डिजिलॉकर मुख्य तौर पर सरकारी दस्तावेजों के लिए होता है और उन्हें भारत सरकार द्वारा अप्रूव किया जाता है। ऐसे में आप किसी गैर-सरकारी दस्तावेज को इसमें नहीं रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिजिलॉकर में कौन से दस्तावेज रख सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर उन दस्तावेजों की बात करें जिन्हें डिजिलॉकर में नहीं रख सकते हैं तो इसमें आपके बैंक खाते से जुड़ी चीजें जैसे, डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जानकारी या कोई ऐसा दस्तावेज जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जारी नहीं किया गया है। आप उसे भी डिजिलॉकर में नहीं रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें