फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल स्पेशल और सामान्य ट्रेनों में क्या होता है अंतर? जानें किसमें टिकट कराना होता है बेस्ट

Mon, 05 Oct 2026 07:49 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Festival Special Train Fare Comparison: त्योहारों का सीजन आ रहा है, और ऐसे में बहुत से लोग अपने घर जाने के लिए टिकट बुक करते हैं। अब क्योंकि कई लोग एक साथ टिकट बुक करते हैं इसलिए लंबी वेटिंग भी देखने को मिलती है। ऐसे में सरकार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन करती है। मगर बता दें कि फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन और सामान्य ट्रेनों की सुविधानों में थोड़ा अंतर होता है।
विज्ञापन
1 of 5
त्योहार स्पेशल ट्रेन - फोटो : AI
Difference Between Special And Regular Train: दिवाली, छठ, होली या दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहारों के मौकों पर ट्रेनों में अचानक यात्रियों की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे समय में जब नियमित यानी सामान्य ट्रेनों में महीनों पहले से ही वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है, तब भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रूप से 'त्योहार स्पेशल' ट्रेनें चलाता है।

हालांकि, बहुत से लोगों को यह समझ नहीं आता कि ये ट्रेनें नियमित ट्रेनों से किस तरह अलग होती हैं और इनमें सफर करना कितना सही रहता है। दोनों के किराए, समय-सारणी और मिलने वाली सुविधाओं में कुछ महत्वपूर्ण अंतर होते हैं। आइए इस लेख में इस पूरे गणित को विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
किराया और टिकट दरों में अंतर समझें
  • सामान्य ट्रेनों का किराया नियमित रेलवे टैरिफ के हिसाब से तय होता है, जबकि स्पेशल ट्रेनों का किराया साधारण ट्रेनों से लगभग 10 से 30 प्रतिशत तक अधिक हो सकता है।
  • रेलवे इन ट्रेनों को विशेष प्रबंध के तहत चलाता है, इसलिए इनमें स्पेशल फेयर लागू किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
ट्रेन की स्पीड और समय की पाबंदी
  • नियमित ट्रेनों को रेलवे रूट पर हमेशा पहली प्राथमिकता मिलती है, जिससे वे समय पर पहुंचती हैं।
  • इसके विपरीत, फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को कई बार रास्ता देने के लिए बीच में रोका जाता है, जिससे इनके लेट होने की संभावना थोड़ी अधिक रहती है।

4 of 5
कोच की स्थिति और मिलने वाली सुविधाएं - फोटो : AI Generated
कोच की स्थिति और मिलने वाली सुविधाएं
  • सामान्य ट्रेनों में सभी आधुनिक एलएचबी या पैंट्री कार वाले डिब्बे होते हैं।
  • त्योहार स्पेशल ट्रेनों में कभी-कभी पुराने आईसीएफ कोच लगाए जा सकते हैं और इनमें अक्सर पैंट्री कार की सुविधा नहीं होती, इसलिए खाना-पानी साथ रखना बेहतर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दोनों में से किस ट्रेन में टिकट कराना है सबसे बेस्ट - फोटो : AI Generated
दोनों में से किस ट्रेन में टिकट कराना है सबसे बेस्ट
  • अगर आपको महीनों पहले कंफर्म सीट चाहिए और बजट में सफर करना है, तो सामान्य ट्रेन ही सबसे बेस्ट है।
  • लेकिन अगर आपको अंतिम समय में सफर करना पड़े और सीट नहीं खाली हैं, तो थोड़ा ज्यादा किराया देकर स्पेशल ट्रेन चुनना ही बेहतर होता है।
  • त्योहारों के सीज़न में सरकार ने बिहार और पूर्वांचल रूट के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।
  • यदि आप भी दिवाली या छठ पर घर जाना चाहते हैं, तो IRCTC की वेबसाइट या ऐप चेक करते रहें। इन ट्रेनों की घोषणा होते ही आप आसानी से कंफर्म सीट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें