Difference Between Best Before And Expiry Date: आज के समय में जब हम बाजार से कोई भी पैक्ड फूड या खाने-पीने की सामान खरीदते हैं, तो उस पर कई तरह की तारीखें लिखी होती हैं। इनमें सबसे ज्यादा कंफ्यूजन 'बेस्ट बिफोर' और 'एक्सपायरी डेट' को लेकर होता है। बहुत से लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों का मतलब और खाने की सुरक्षा से जुड़ा नियम बिल्कुल अलग होता है।
सही जानकारी न होने की वजह से कई बार लोग ठीक खाना भी फेंक देते हैं या खराब खाना खा लेते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इन दोनों तारीखों का असल में क्या मतलब होता है।