LPG Gas Cylinder Booking DAC Code Issue: रसोई गैस सिलिंडर बुक करने के बाद अगर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 'डीएसी कोड' का मैसेज नहीं आया है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आजकल इंडेन, भारत गैस और एचपी जैसी सभी प्रमुख गैस कंपनियां कालाबाजारी रोकने और सही ग्राहक तक सिलिंडर पहुंचाने के लिए डीएसी यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड प्रणाली का इस्तेमाल करती हैं।
बिना इस कोड के डिलीवरी बॉय आपको सिलिंडर देने से मना कर सकता है। अगर आपको भी यह 4 अंकों का कोड प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप कुछ बेहद आसान तरीकों से इसे तुरंत दोबारा हासिल कर सकते हैं और अपना सिलिंडर पा सकते हैं।