Fact Check Rs 22000 Investment Scam: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि महज 22,000 रुपये का निवेश करके रोजाना 90,000 रुपये कमाए जा सकते हैं। इस वीडियो में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खुद इस योजना का प्रचार करती दिख रही हैं।
हालांकि, सरकारी एजेंसी 'पीआईबी फैक्ट चेक' ने इस दावे की पड़ताल कर इसे पूरी तरह फर्जी और स्कैम बताया है। दरअसल, ठगों ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर वित्त मंत्री का डीपफेक वीडियो तैयार किया है। आइए इस लेख में समझते हैं इस पूरे मामले की हकीकत।