फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Did You Know: दिल्ली, नई दिल्ली, NCT और दिल्ली NCR में क्या है अंतर? जानें यहां

Mon, 10 Mar 2025 01:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

What is The Difference Between Delhi, New Delhi, NCT and NCR: क्या आपको इनके बीच के अंतर के बारे में पता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन
1 of 5
कई बार आपने दिल्ली, नई दिल्ली, दिल्ली एनसीआर और एनसीटी के बारे में जरूर सुना होगा - फोटो : Amar Ujala
What is The Difference Between Delhi, New Delhi, NCT and NCR: दिल्ली को आधिकारिक तौर पर भारत की राष्ट्रीय राजधानी के तौर पर जाना जाता है। दिल्ली न केवल भारत के राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र है बल्कि यह शहर शिक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी काफी आगे रहता है। दिल्ली की विविधता ही उसकी असली पहचान है। यहां घूमने लायक कई शानदार जगहे हैं। इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, लाल किला, कनॉट प्लेस आदि कई जगहें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती हैं।

ये धरोहरें दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत का भी प्रमाण हैं। कई बार आपने दिल्ली, नई दिल्ली, दिल्ली एनसीआर और एनसीटी के बारे में जरूर सुना होगा। वहीं क्या आपको इनके बीच के अंतर के बारे में पता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है और यह कुल 11 जिलों से मिलकर बना है - फोटो : PTI

दिल्ली

दिल्ली भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है और यह कुल 11 जिलों से मिलकर बना है। 1993 से इसका नाम एनसीटी यानी नेशनल कैपिटल टेरिटरी है, यानी दिल्ली और एनसीटी दिल्ली एक हैं। दिल्ली एनसीटी एक आधिकारिक नाम है वहीं दिल्ली ऐतिहासिक नाम है। 
विज्ञापन

3 of 5
नई दिल्ली, दिल्ली के 11 जिलों में से एक जिला है - फोटो : PTI

नई दिल्ली

नई दिल्ली, दिल्ली के 11 जिलों में से एक जिला है। यह दिल्ली के मात्र 3 प्रतिशत भाग में फैला हुआ है। नई दिल्ली ही भारत की राजधानी भी है। राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद भवन सभी प्रशासनिक संरचनाएं यहीं पर हैं। नई दिल्ली को मुख्यतः दो ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस और सर हर्बर्ट बेकर ने डिजाइन किया था। 

4 of 5
एनसीआर से तात्पर्य नेशनल कैपिटल रिजन से है - फोटो : PTI

दिल्ली एनसीआर

एनसीआर से तात्पर्य नेशनल कैपिटल रिजन से है। इसे दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुल 24 जिलों को मिलाकर बनाया गया है। इसमें हरियाणा के 14 जिले (फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रिवाडी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी , महेन्द्रगढ, जींद और करनाल) शामिल हैं। 

Bike Mileage Tips: बाइक दे रही कम माइलेज? करें ये काम, बढ़ सकता है एवरेज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली एनसीआर को दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुल 24 जिलों को मिलाकर बनाया गया है - फोटो : पीटीआई
वहीं उत्तर प्रदेश के 8 जिले (मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, हापुड, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर) और राजस्थान के दो जिले (अलवर और भरतपुर) को भी इसमें शामिल किया गया है। इन सभी को मिलाकर दिल्ली एनसीआर बनता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें