फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस गोल्ड फ्रॉड: अगर आप भी खरीद रहे हैं सोना, तो इन 4 चीजों से बचकर; वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

Fri, 06 Nov 2026 06:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Dhanteras 2026: अगर आप भी इस धनतेरस सोना या सोने से बनी ज्वेलरी खरीद रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है

  • त्योहारों के मौके पर आप ठगी का शिकार भी हो सकते हैं

विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस पर सोना खरीदते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Amar Ujala AI
Dhanteras Gold Buying Tips 2026: दिवाली (Diwali 2026) से दो दिन पहले कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन लोग सामान खरीदकर लाते हैं। ऐसे में धनतेरस के दिन लोग अपनी क्षमता अनुसार सोना-चांदी खरीदते हैं और कई लोग अपने घर बर्तन भी लाते हैं।

दरअसल, इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस धनतेरस सोना या सोने से बनी चीजें खरीद रहे हैं, तो आपके लिए कुछ चीजें चेक करना जरूरी हो जाता है। वरना आपके साथ ठगी तक हो सकती है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस पर सोना खरीदते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
धनतेरस पर सोना खरीदते समय कैसे बचें फ्रॉड से?

नंबर 1
  • सबसे पहले तो ऑनलाइन सोना खरीदने से बचना चाहिए
  • बाजार में कई फेक एप हैं जहां पर एप दावा करती है कि आप डिजिटली सोना खरीद सकते हैं
  • पर होता ये है कि ये एप आपसे पेमेंट तो ले लेती हैं पर सोना नहीं देते
  • ऐसे में आपके साथ ठगी कर दी जाती है
  • यही नहीं, कई एप तो आपके मोबाइल को हैक कर आपको ठग सकती है
  • इसलिए हमेशा विश्वसनीय एप से ही सोना खरीदें, न कि किसी भी एप से
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस पर सोना खरीदते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • किसी ईमेल या मैसेज पर विश्वास करने से पहले उसको चेक करना जरूरी हो जाता है
  • धनतेरस के मौके पर जालसाज लोगों को ठगने के लिए ईमेल या मैसेज भेजते हैं जिसमें उन्हें सोने से जुड़े कई ऑफर दिए जाते हैं
  • पर ऐसे कई ऑफर्स फेक हो सकते हैं
  • इसलिए कभी इन पर क्लिक न करें वरना ये आपके मोबाइल को हैक कर सकते हैं

4 of 5
धनतेरस पर सोना खरीदते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Freepik
नंबर 3
  • अगर आप ऑफलाइन सोना खरीद रहे हैं, तो हॉलमार्क का निशान जरूर चेक करें
  • अगर सोने पर हॉलमार्क का निशान नहीं है तो ऐसे सोने को न खरीदें
  • हॉलमार्क को चेक भी करें कि ये नकली तो नहीं है, वरना आपके साथ ठगी हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस पर सोना खरीदते समय क्या बातें ध्यान रखें? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
  • अगर आप इस धनतेरस पर सोना खरीद रहे हैं तो उसका पक्का बिल जरूर लें
  • कई लोग सोने का बिल नहीं लेते या भूल जाते हैं
  • पर अगर कभी भविष्य में आपको सोना बेकना पड़ता है तो आपको उस वक्त पक्का बिल चाहिए होता है
  • इसलिए सोने का बिल लेना न भूलें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें