Dhanteras Fraud Alert: दिवाली (लक्ष्मी पूजन) से दो दिन पहले यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन की अपनी अलग मान्यता है जिसमें घर पर कुछ न कुछ खरीदकर लाना एक है। इस दिन लोग अपनी क्षमता अनुसार सोना-चांदी खरीदते हैं और कई लोग अपने घर बर्तन भी लाते हैं। दरअसल, इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए लोग इसे खरीदते हैं, लेकिन अगर आप भी इस धनतेरस सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं धनतेरस पर सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...