फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं नई बाइक तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Tue, 29 Oct 2024 12:02 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Dhanteras 2024 Bike Purchasing Tips - फोटो : AdobeStock
Dhanteras 2024 Bike Purchasing Tips: इस साल 29 अक्तूबर के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस कारण कई लोग इस दिन नई बाइक खरीदते हैं। धनतेरस के दिन बाइकों की बड़े पैमाने पर सेल होती है। अगर आप भी धनतेरस के दिन नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है।

बाइक खरीदते समय आपको कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान बाइक खरीदते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Dhanteras 2024 Bike Purchasing Tips - फोटो : Adobe Stock

सेफ्टी फीचर्स 

बाइक खरीदते समय उसमें कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं उस बारे में जरूर पता करें। इस दौरान पता करें कि बाइक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ड्यूल डिस्क ब्रेक, LED हेडलाइट्स जैसे फीचर्स मिल रहे हैं या नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Dhanteras 2024 Bike Purchasing Tips - फोटो : FREEPIK

टेस्ट राइड

बाइक खरीदते समय उसकी टेस्ट राइड जरूर लें। टेस्ट राइड से आपको बाइक चलाने में कैसी है? उसमें कंफर्ट कैसा है? ब्रेकिंग सिस्टम किस तरह से काम कर रहा है? आदि चीजों के बारे में पता चल जाएगा। 

4 of 5
Dhanteras 2024 Bike Purchasing Tips - फोटो : FREEPIK

माइलेज 

बाइक खरीदते समय इस बारे में पता करें कि उसकी माइलेज कैसी है? अमूमन 100 से 125 सीसी की बाइकें अच्छा माइलेज देती हैं। अच्छा माइलेज देने वाली बाइक आपके पैसों की अच्छी बचत करा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dhanteras 2024 Bike Purchasing Tips - फोटो : FREEPIK

उद्देश्य पर करें विचार 

बाइक खरीदते समय इस बात पर विचार करें कि आप किस उद्देश्य से अपनी बाइक को खरीद रहे हैं। आप दैनिक आवागमन, लंबी यात्रा के लिए बाइक खरीद रहे हैं या कोई स्पोर्ट्स बाइक आपको पसंद है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो आपको एक अच्छी बाइक अपनी जरूरतों के आधार पर खरीदने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें