Delhi Traffic Rules 2026: दिल्ली की सड़कों पर वाहन चलाने वालों के लिए सावधान होने का समय है। राजधानी की यातायात व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, हाई-टेक और सख्त बनाने के लिए नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसका एलान खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने ट्विटर हैंडल से किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग अब "स्मार्ट मॉनिटरिंग" पर जोर दे रहे हैं, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसी जा सके।
इन नए प्रावधानों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग न सिर्फ नियमों का पालन करें, बल्कि चालान कटने पर उसे गंभीरता से भी लें। अब चालान को लंबे समय तक पेंडिंग रखना आपकी जेब और आपके ड्राइविंग लाइसेंस (DL) दोनों के लिए भारी पड़ सकता है। आइए इन ट्रैफिक नियमों के बड़े बदलावों को विस्तार से समझते हैं।