How To Increase Bike Tyre Lifespan: हम सभी अपनी मोटरसाइकिल या स्कूटर की माइलेज और सर्विसिंग का तो पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन टायरों की तरफ हमारा ध्यान तभी जाता है जब वे पूरी तरह घिस जाते हैं या पंचर होने लगते हैं। कारों में टायरों की उम्र बढ़ाने के लिए उन्हें आपस में अदला-बदली करने की सलाह दी जाती है, जिसे देखकर कई आम इंसानों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या बाइक के अगले और पिछले टायर को भी आपस में बदला जा सकता है?
बहुत से लोग इसे टायर की उम्र बढ़ाने का एक बढ़िया हैक समझते हैं। लेकिन दोपहिया वाहनों का गणित कारों से बिल्कुल अलग होता है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि बाइक के मामले में ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए।