Metro Timings On Republic Day 2025: हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस को लेकर देश उत्साह में है। इस बार परेड में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो भारत के राजकीय मेहमान होंगे। इस दिन की अपनी अलग कहानी है क्योंकि इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इसलिए 26 जनवरी के दिन कर्तव्य पथ पर परेड निकलती है और पूरा देश ही नहीं बल्कि, पूरी दुनिया इसकी साक्षी बनती है।
आम जनता भी इस परेड में शामिल होती है जिसके लिए आपको परेड स्थल पर तय समय पर पहुंचना होता है क्योंकि यहां एंट्री लेने का एक तय समय होता है। ऐसे में आप समय पर परेड स्थल पर पहुंच सके, इसके लिए डीएमआरसी की तरफ से मेट्रो के संचालन के समय में बदलाव किए गए हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप मेट्रो की टाइमिंग के बारे में जान सकते हैं...