फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro Fare Increase: मेट्रो से रोज का आना जाना है तो पढ़ लें ये खबर, आपके पैसे ज्यादा होंगे खर्च

Mon, 25 Aug 2025 02:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Metro New Fare Slab: 8 साल बाद दिल्ली मेट्रो ने किराए में बढ़ोतरी की है। आखिरी बार साल 2017 में दिल्ली मेट्रो ने किराए में बढ़ोतरी की थी। डीएमआरसी द्वारा नए नियम लागू होने के बाद किराए में 1 से लेकर 4 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
1 of 5
Delhi Metro Fare Increased - फोटो : AdobeStock
Delhi Metro New Fare Slab: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। 8 साल बाद दिल्ली मेट्रो ने किराए में बढ़ोतरी की है। आखिरी बार साल 2017 में दिल्ली मेट्रो ने किराए में बढ़ोतरी की थी। डीएमआरसी द्वारा नए नियम लागू होने के बाद किराए में 1 से लेकर 4 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यह बढ़ोतरी 1 रुपये लेकर 5 रुपये तक की गई है। किराए में किए गए इस बदलाव के बाद दिल्ली मेट्रो का अब न्यूनतम किराया 11 रुपये है वहीं अधिकतम किराया अब बढ़कर 64 रुपये हो गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली मेट्रो ने एक पोस्ट शेयर करके इस बारे में बताया है कि दिल्ली मेट्रो के किराए में आज 25 अगस्त से संशोधन किया गया है। अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो जान लें किलोमीटर के हिसाब से दिल्ली मेट्रों का कितना किराया बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Delhi Metro Fare Increased - फोटो : AdobeStock

Delhi Metro Fare Increased: कितना बढ़ा किराया?

  • दिल्ली मेट्रो के नए किराए के मुताबिक अगर आप सामान्य दिनों में 0 से लेकर 2 किलोमीटर का सफर तय करते हैं तो किराया अब 10 रुपये से बढ़ाकर 11 रुपये कर दिया गया है।
  • 2 से 5 किलोमीटर सफर करने पर आपको 20 की जगह 21 रुपये अब किराए के रूप में देने होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Delhi Metro Fare Increased - फोटो : AdobeStock
  • अगर आप 5 से 12 किलोमीटर की दूरी मेट्रो से तय करते हैं तो अब 30 रुपये की जगह 32 रुपये किराया देना होगा।
  • वहीं 12 से 21 कोलोमीटर की दूरी तय करने पर 40 रुपये की जगह 43 रुपये किराया देना होगा। 

4 of 5
Delhi Metro Fare Increased - फोटो : AdobeStock
  • वहीं 21 से 32 किलोमीटर की दूरी तय करने पर 50 की जगह 54 रुपये किराया देना होगा।
  • इसके अलावा अगर आप 32 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करते हैं तो आपको 64 रुपये किराया देना है।
  • पहले 32 किलोमीटर से ज्यादा सफर करने पर 60 रुपये किराया देना पड़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delhi Metro Fare Increased - फोटो : AdobeStock
  • वहीं दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड पर अभी भी 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलती रहेगी।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क देश का सबसे लंबा मेट्रो नेटवर्क है।
  • इसकी कुल लंबाई करीब 394 किलोमीटर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें