फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro Fare Hike: आपके रूट पर कितना बढ़ा है मेट्रो का किराया, इस तरीके से तुरंत करें चेक

Tue, 26 Aug 2025 07:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Metro Ka Fare Bada: अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं, तो अब आपको बढ़ा हुआ किराया देना होगा क्योंकि दिल्ली मेट्रो ने अपने किराए में इजाफा किया है।
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली मेट्रो ने कितना किराया बढ़ाया है? - फोटो : AdobeStock
Delhi Metro Hike Fare Details in App: दिल्ली मेट्रो को यूं ही दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन नहीं कहा जाता, क्योंकि इस पर जिम्मेदारी होती है हर रोज एक बड़ी संख्या में मुसाफिरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाना। कोई कॉलेज-स्कूल जाता है, तो कोई अपनी नौकरी पर। ऐसे ही कई अन्य जगहों पर जाने के लिए भी लोग दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं।

ऐसे में अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से यात्रा करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि दिल्ली मेट्रो ने अपने किराए में बढ़ोतरी की है। बढ़ा हुआ किराया आज यानी 25 अगस्त 2025 से ही लागू हो गया है। ऐसे में अगर आपको भी ये उलझन है कि किस रूट पर कितना किराया बढ़ा है, तो आप ये आसानी से चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बढ़े हुए किराए को आप कैसे अपने मोबाइल से ही चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
दिल्ली मेट्रो ने कितना किराया बढ़ाया है? - फोटो : AdobeStock
पहले जानते हैं कितना बढ़ा है किराया
  • दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी डीएमआरसी ने अपने किराए में बढ़ोतरी की है। जान लें कि ये बढ़ोतरी 8 साल बाद की गई है। डीएमसआरसी की तरफ से मेट्रो के किराए में 1 रुपये से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जबकि, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ये बढ़ोतरी अधिकतम 5 रुपये तक की गई है।
विज्ञापन

3 of 8
दिल्ली मेट्रो ने कितना किराया बढ़ाया है? - फोटो : AdobeStock
किलोमीटर के हिसाब से जानें, कितना बढ़ा है किराया

बढ़ा हुआ किराया आज यानी 25 अगस्त 2025 से लागू हो चुका है। वहीं, अगर इस बार गौर करें कि कितने किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है, तो वो कुछ इस प्रकार है:-

 
  • 0-2 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 10 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 11 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 10 रुपये किराया था अब ये 11 रुपये हो गया है

4 of 8
दिल्ली मेट्रो ने कितना किराया बढ़ाया है? - फोटो : AdobeStock
  • 2-5 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 20 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 21 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 10 रुपये किराया था अब ये 11 रुपये हो गया है
  • 5-12 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 30 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 32 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 20 रुपये किराया था अब ये 21 रुपये हो गया है
विज्ञापन

5 of 8
दिल्ली मेट्रो ने कितना किराया बढ़ाया है? - फोटो : AdobeStock
  • 12-21 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 40 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 43 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 30 रुपये किराया था अब ये 32 रुपये हो गया है
  • 21-32 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 50 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 54 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 40 रुपये किराया था अब ये 43 रुपये हो गया है
विज्ञापन

6 of 8
दिल्ली मेट्रो ने कितना किराया बढ़ाया है? - फोटो : AdobeStock
  • >-32 किलोमीटर के लिए पहले नॉर्मल दिनों में 60 रुपये लगते थे, तो अब नॉर्मल दिनों में 64 रुपये लगेंगे। वहीं, नेशनल हॉलिडे और रविवार को पहले 50 रुपये किराया था अब ये 54 रुपये हो गया है
विज्ञापन

7 of 8
दिल्ली मेट्रो ने कितना किराया बढ़ाया है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे पता करें आपके रूट पर कितना कितना लगेगा किराया:-

स्टेप 1
  • अगर आपको ये जानना है कि आपके रूट पर कितना किराया बढ़ा है तो इसके लिए आपको "दिल्ली मेट्रो सारथी" एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल करनी है
  • फिर यहां पर आपको 'Plan Your Journey' वाले  ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन

8 of 8
दिल्ली मेट्रो ने कितना किराया बढ़ाया है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको वो स्टेशन भरना है जहां से आपको यात्रा शुरू करनी है और जहां आपको जाना है
  • फिर आपको 'Show Rout & Fare' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • अब आप देखेंगे कि आपके सामने उस रूट की पूरी जानकारी आ जाती है और साथ ही आपको यहां पर नया किराया भी दिखाएगा, जो आपको देना होगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें