फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapid Rail: शुरू हुई दिल्ली से मेरठ के लिए नमो भारत ट्रेन, जानिए कितना है किराया और क्या मिल रही सुविधाएं?

Sun, 05 Jan 2025 03:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। अब दिल्ली से मेरठ का सफर केवल 40 मिनट में किया जा सकेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद टिकट खरीदकर नमो भारत ट्रेन में सफर किया।
विज्ञापन
1 of 5
नमो भारत ट्रेन - फोटो : AdobeStock

दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन किया है। अब दिल्ली से मेरठ का सफर केवल 40 मिनट में किया जा सकेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद टिकट खरीदकर नमो भारत ट्रेन में सफर किया। बीते लंबे समय से दिल्ली से मेरठ तक का सफर करने वाले यात्री इस ट्रेन के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार अब खत्म हो गया है। गौरतलब है कि यह ट्रेन अभी तक साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच चलती थी, और इस दौरान रेपिड रेल करीब 42 किलोमीटर का सफर तय करती थी। अब यह ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ के बीच चलना शुरू कर देगी, जिससे दिल्ली से मेरठ तक का सफर करने वाले कई यात्रियों को फायदा होगा।

विज्ञापन

2 of 5
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

आज से न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक का 13 किलोमीटर का रूट ऑपरेशनल हो जाएगा। इस रूट के ऑपरेशनल होने के बाद दिल्ली से मेरठ की दूरी केवल 40 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

विज्ञापन

3 of 5
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि दिल्ली से मेरठ तक का सफर करने में अभी तक 2 घंटे से भी अधिक समय लगता था। न्यू अशोक नगर से मेरठ जाने के लिए ट्रेन हर 15 मिनट में चलेगी। इस ट्रेन में हीटिंग वेंटिलेशन एंड एयर कंडीशनिंग सिस्टम भी लगा हुआ है। इसके अलावा रैपिड रेल में स्टैंडर्ड और प्रीमियम क्लास को लगाया गया है।

4 of 5
नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

कितना होगा किराया

न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक जाने का किराया स्टैंडर्ड कोच में 150 रुपये होगा, जबकि प्रीमियम कोच में सफर करने के लिए आपको 225 रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमो भारत ट्रेन - फोटो : x/@officialncrtc
न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक बनाए गए इस कॉरिडोर में कुल 11 स्टेशन हैं। 13 किलोमीटर का जो नया कॉरिडोर ऑपरेशनल हुआ है, उसमें करीब 6 किलोमीटर अंडरग्राउंड रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें