Lakhpati Bitiya Yojana: अगर आपके घर में भी बेटी ने जन्म लिया है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है। यहां हम आपको बताएंगे दिल्ली में शुरू होन वाली ऐसी योजना के बारे में जिसका मुख्य उद्देश्य है बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाना।
Lakhpati Bitiya Yojana Kya hai: हाल ही में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बच्चियों के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए नई योजना का एलान किया है। इस योजना का नाम दिया गया है लखपति बिटिया योजना। दिल्ली सरकार की “लखपति बिटिया योजना” का उद्देश्य हर बेटी को मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक ठोस आर्थिक आधार तैयार करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
सरकार का संकल्प है कि दिल्ली की हर बेटी पढ़े, आगे बढ़े और आर्थिक रूप से सशक्त बने। इसी सोच के साथ इस योजना को लागू किया गया है, ताकि जन्म से ही बेटी के नाम पर एक सुरक्षित फंड तैयार किया जा सके। यह पहल परिवारों को बेटियों की शिक्षा और भविष्य को लेकर प्रोत्साहित करती है। पहले से चल रही लाडली योजना को और अधिक मजबूत बनाते हुए सरकार ने इसे नए स्वरूप में पेश किया है, जिससे बेटियों को वयस्क होने पर बड़ी आर्थिक सहायता मिल सके और वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर कदम बढ़ा सकें।
विज्ञापन
2 of 5
लखपति बिटिया योजना क्या है ?
- फोटो : Adobe
क्या है लखपति बिटिया योजना ?
इस योजना के तहत सरकार बेटी के जन्म से ही चरणबद्ध तरीके से उसके नाम पर राशि जमा करना शुरू करेगी। 21 साल की उम्र पूरी होने या ग्रेजुएशन करने के बाद बेटी को लगभग 1 लाख रुपये ब्याज सहित दिए जाएंगे। लखपति बिटिया योजना में लड़की की पढ़ाई के पड़ावों पर कदम-कदम पर पैसे दिए जाएंगे, ताकि उसकी पढ़ाई लगातार जारी रहे -
विज्ञापन
3 of 5
लखपति बिटिया योजना क्या है ?
- फोटो : Adobe Stock
जन्म के समय 11,000 रुपये
कक्षा प्रथम में प्रवेश पर 5,000 रुपये
कक्षा VI में प्रवेश पर 5,000 रुपये
कक्षा 9 में प्रवेश पर 5,000 रुपये
कक्षा 10 पास करने के बाद 5,000 रुपये का पुरस्कार
कक्षा बारहवीं में प्रवेश पर 5,000 रुपये का शुल्क
ग्रेजुएशन या डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के दौरान किस्तों में 20,000 रुपये
अगर लाभार्थी निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहती है, यानी कि 21 साल तक कक्षा 12 पूरी नहीं करती है, तो जमा की गई राशि ब्याज के साथ सरकार को वापस कर दी जाएगी। सभी चरणों को पार करने के बाद ये पूरी राशि सीधे बेटी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
4 of 5
लखपति बिटिया योजना क्या है ?
- फोटो : Adobe Stock
लखपति बिटिया योजना की पात्रता
परिवार कम से कम तीन वर्षों से दिल्ली में निवास कर रहे हों।
बेटी का जन्म दिल्ली में पंजीकृत होना जरूरी है।
माता-पिता या अभिभावक के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए।
योजना के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है।
वार्षिक पारिवारिक आय 1.20 लाख रुपये से अधिक न हो।
एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां ही इस योजना के तहत कवर होंगी।