फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: 1 नवंबर से इन गाड़ियों की दिल्ली में नहीं हो सकेगी एंट्री, जानिए क्या है दिल्ली सरकार की योजना

Wed, 11 Jun 2025 07:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके अंतर्गत 1 नवंबर, 2025 से दिल्ली में केवल BS6, CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन
1 of 5
1 नवंबर से इन गाड़ियों की दिल्ली में नहीं हो सकेगी एंट्री - फोटो : Adobe Stock
सर्दियों के सीजन में दिल्ली में वायू प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। एयर क्वालिटी इंडेक्स इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि खुले में सांस लेना काफी जोखिम भरा होता है। इस दौरान लोगों को श्वास संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दिल्ली में वायू प्रदूषण की समस्या बीते कई सालों से है। प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से बीते सालों में दिल्ली सरकार द्वारा कई बड़े निर्णय लिए गए, उसके बाद भी प्रदूषण की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

दिल्ली के वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके अंतर्गत 1 नवंबर, 2025 से दिल्ली में केवल BS6, CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही एंट्री मिलेगी। यह नियम खासतौर पर बाहर से आने वाले कमर्शियल वाहनों को ध्यान में रखते हुए लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
1 नवंबर से इन गाड़ियों की दिल्ली में नहीं हो सकेगी एंट्री - फोटो : Adobe Stock
पुराने और प्रदूषण करने वाले वाहनों को दिल्ली में एंट्री करने से रोकने के लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे दिल्ली के सभी एंट्री पॉइंट और पेट्रोल पंप पर लगाए जाएंगे। ये कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट को स्कैन करके तुरंत इस बारे में पता करने में सक्षम होंगे कि गाड़ी पुरानी है या नई। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
विज्ञापन

3 of 5
1 नवंबर से इन गाड़ियों की दिल्ली में नहीं हो सकेगी एंट्री - फोटो : Adobe Stock
कोई डीजल गाड़ी अगर 10 साल पुरानी है और पेट्रोल गाड़ी 15 साल पुरानी है, तो उन्हें एंड ऑफ लाइफ माना जाएगा। इस कारण 1 नवंबर के बाद से दिल्ली के भीतर प्रदूषण फैलाने वाले पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

4 of 5
1 नवंबर से इन गाड़ियों की दिल्ली में नहीं हो सकेगी एंट्री - फोटो : Adobe Stock
इन गाड़ियों को ट्रैक करके रोका जाएगा। इसके अलावा इन गाड़ियों को पेट्रोल पंप पर फ्यूल भी नहीं मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि यह नियम दिल्ली में रजिस्टर्ड हुई गाड़ियों पर लागू नहीं होगा।

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
1 नवंबर से इन गाड़ियों की दिल्ली में नहीं हो सकेगी एंट्री - फोटो : Freepik
हालांकि, बाहर से आने वाली गाड़ियों पर यह नियम लागू होगा। दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार का यह कदम जमीनी स्तर पर कितना कारगर साबित होता है। यह 1 नवंबर के बाद ही पता चलेगा। 

IRCTC: इतने रुपये में सुविधाजनक ढंग से आईआरसीटीसी कराएगा बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें