Deepfake Video: आज के दौर में टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, साइबर ठग भी उतने ही शातिर होते जा रहे हैं। इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के जरिए 'डीपफेक' वीडियो बनाने का नया ट्रेंड चल रहा है। इस तकनीक से ठग किसी भी जाने-माने शख्स या आपके किसी परिवार वाले का चेहरा और आवाज हूबहू कॉपी कर लेते हैं।
इसके बाद वीडियो कॉल करके ऐसे हालात पैदा किए जाते हैं कि सामने वाला व्यक्ति घबराकर तुरंत पैसे भेज दे। इस खतरनाक जाल से बचना बेहद जरूरी है, इसलिए आइए इस लेख ये समझते हैं कि डीपफेक वीडियो की पहचान कैसे करें।