फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपफेक वीडियो अलर्ट: वीडियो कॉल पर चेहरा और आवाज बदलकर हो रही है ठगी? ऐसे करें असली और नकली की पहचान

Tue, 22 Sep 2026 08:27 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Video Call Scam: कई बार ऐसा होता है कि जालसाज लोगों को डीपफेक वीडियो के माध्यम से ठगने की कोशिश करते हैं। अक्सर ऐसे मामले भी देखने को मिलते हैं। इसलिए आइए इस लेख में ये समझते हैं कि अगर आपको कोई ऐसे फ्रॉड कॉल आता है तो कैसे पहचानें।
विज्ञापन
1 of 5
डीपफेक वीडियो - फोटो : AI
Deepfake Video: आज के दौर में टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, साइबर ठग भी उतने ही शातिर होते जा रहे हैं। इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के जरिए 'डीपफेक' वीडियो बनाने का नया ट्रेंड चल रहा है। इस तकनीक से ठग किसी भी जाने-माने शख्स या आपके किसी परिवार वाले का चेहरा और आवाज हूबहू कॉपी कर लेते हैं।

इसके बाद वीडियो कॉल करके ऐसे हालात पैदा किए जाते हैं कि सामने वाला व्यक्ति घबराकर तुरंत पैसे भेज दे। इस खतरनाक जाल से बचना बेहद जरूरी है, इसलिए आइए इस लेख ये समझते हैं कि डीपफेक वीडियो की पहचान कैसे करें।
विज्ञापन

2 of 5
क्या होता है यह डीपफेक वीडियो फ्रॉड - फोटो : Freepik
क्या होता है यह डीपफेक वीडियो फ्रॉड
  • डीपफेक एक ऐसी डिजिटल तकनीक है जिसमें कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या एआई टूल्स की मदद से किसी वीडियो या ऑडियो में भारी फेरबदल किया जाता है।
  • ठग सोशल मीडिया से आपके रिश्तेदारों की पुरानी तस्वीरें और वीडियो निकालकर उनकी फेक डिजिटल कॉपी तैयार कर लेते हैं।
  • इसके बाद वे वीडियो कॉल करते हैं और वीडियो में दिखने वाला इंसान और उसकी आवाज बिल्कुल असली लगती है, जिससे धोखे में आना बहुत आसान हो जाता है, और इस तरह वे फ्रॉड का शिकार बन जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
असली और नकली वीडियो की ऐसे करें पहचान - फोटो : अमर उजाला
कॉलर की आवाज और हरकतों पर रखें नजर
  • तकनीक चाहे जितनी भी आगे बढ़ जाए, छोटी-छोटी कमियां अक्सर छूट ही जाती हैं।
  • डीपफेक वीडियो कॉल में आवाज और होठों के हिलने (लिप सिंकिंग) के बीच हल्का सा रुकावट देखने को मिल सकती है।
  • अगर आपका कोई करीबी अचानक वीडियो कॉल करके पैसों की मांग करे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
  • ऐसी स्थिति में आप उससे कुछ ऐसे व्यक्तिगत सवाल पूछ सकते हैं जिनके जवाब सिर्फ वही इंसान जानता हो।
  • इसके अलावा, वीडियो कॉल काटकर उसके सामान्य नंबर पर फोन करके सच की पुष्टि जरूर करें।
 

4 of 5
Deepfake - फोटो : freepik
असली और नकली वीडियो की ऐसे करें पहचान
  • एआई से बने इन नकली वीडियो की पहचान करने के लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा। 
  • डीपफेक वीडियो में अक्सर चेहरे के भाव थोड़े अजीब और बेजान लगते हैं।
  • वीडियो कॉल के दौरान अगर सामने वाले व्यक्ति के पलक झपकने की रफ्तार बहुत कम या असामान्य है, तो समझ जाइए कि दाल में कुछ काला है।
  • इसके अलावा, चेहरे की स्किन टोन और कानों के पास की बनावट में भी हल्का अंतर दिखाई दे सकता है।
  • साथ ही ऐसे कॉल्स काफी जल्दबाजी में होते हैं, इसलिए अगर अनजान नंबर से कोई जल्दबाजी वाला कॉल आता है तो उसपर भरोसा करके पैसे न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepfake - फोटो : freepik
ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्कता है जरूरी
  • सावधानी ही इस डिजिटल दौर में सुरक्षित रहने का सबसे बड़ा हथियार है।
  • अगर आपके पास भी ऐसा कोई संदिग्ध वीडियो कॉल या मैसेज आता है, तो कभी भी घबराएं नहीं और न ही जल्दबाजी में कोई वित्तीय कदम उठाएं।
  • अगर आप किसी ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें