फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Holiday: क्या आज बैंक बंद है या खुला है? जाने से पहले यहां जान लें

Sat, 07 Dec 2024 08:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज शनिवार है और ऐसे में अगर आप किसी काम से बैंक जा रहे हैं तो पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
शनिवार को बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock
Today Bank Open or Closed: अगर देखा जाए तो लगभग हर किसी का बैंक में खाता होता ही है। खासतौर पर नौकरी पेशा लोगों का तो सैलरी अकाउंट होता है। जबकि, कई लोगों का बचत खाता होता है। ऐसे में कई कामों के लिए लोगों को बैंक भी जाना पड़ता है जिसमें डिमांड ड्राफ्ट यानी डीडी बनवाने से लेकर लोन या अन्य काम जुड़े हैं जिनके लिए लोगों को बैंक जाना पड़ता है।

इसलिए अगर आप भी किसी काम के लिए आज यानी शनिवार के दिन बैंक जा रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आज बैंक खुला है या फिर बंद है? क्योंकि अगर आप बिना जानकारी के बैंक जाते हैं तो बैंक बंद होने पर आपको दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं आज बैंक खुले हैं या बंद हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
शनिवार को बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock
आज बैंक बंद है या नहीं?
  • आज शनिवार का दिन और तारीख 7 दिसंबर 2024 है। ऐसे में अगर आप आज बैंक जा रहे हैं तो जान लें कि आज बैंक बंद है। आज महीने का पहला शनिवार है जिसके कारण आज बैंकों में काम नहीं होता है और बैंक बंद रहते हैं। इसलिए आप आज बैंक न जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
शनिवार को बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock
कल भी अवकाश है
  • जैसे कि आज पहले शनिवार की वजह से बैंक बंद है तो वैसे ही कल रविवार के अवकाश के कारण भी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसलिए अगर आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो फिर आप 9 दिसंबर यानी सोमवार के दिन बैंक जा सकते हैं और अपना काम करवा सकते हैं।

4 of 5
शनिवार को बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock
आगे इन दिनों को भी रहेंगे बैंक बंद:-
  • 10 दिसंबर को - मानव अधिकार दिवस के कारण देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 11 दिसंबर को - यूनिसेफ जन्मदिन होने की वजह से भी बैंकों में काम नहीं होगा
  • 14 दिसंबर को - महीने के दूसरे शनिवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 15 दिसंबर को - रविवार के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 18 दिसंबर को - गुरु घासीदास जयंती है इसलिए चंडीगढ़ में बैंकों में काम नहीं होगा
  • 19 दिसंबर को - गोवा मुक्ति दिवस के कारण पणजी में बैंक बंद रहेंगे
  • 22 दिसंबर को - रविवार को पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनिवार को बैंक खुला है? - फोटो : Adobe Stock
  • 24 दिसंबर को - गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस की वजह से मेघालय, मिजोरम, पंजाब और चंडीगढ़ के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 25 दिसंबर को - क्रिसमस की छुट्टी रहेगी
  • 26 दिसंबर को - बॉक्सिंग डे और क्वंजा है जिस कारण भी बैंक बंद रहेंगे
  • 28 दिसंबर को - महीने का चौथा शनिवार की सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 29 दिसंबर को - रविवार के कारण पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा
  • 30 दिसंबर को - तमु लोसर होने की वजह से सिक्किम के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 31 दिसंबर को - नए वर्ष की पूर्व संध्या पर मिजोरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें