Cyber Alert: अमेजन और फ्लिपकार्ट साल की सबसे बड़ी सेल निकालने जा रहे हैं। ऐसे में कई प्रोडकट्स को खरीदने पर ग्राहकों को शानदार ऑफर्स दिए जाएंगे। इस कारण लोग बड़े पैमाने पर ई-कॉमर्स वेबसाइटों से खरीदारी करेंगे। वहीं इस इवेंट को देखते हुए साइबर ठगों का गिरोह भी काफी सक्रिय हो रहा है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इस मौके को देखते हुए साइबर ठगों का गिरोह लोगों को अपना निशाना बनाने की पूरी कोशिश में होंगे। पिछले साल भी इस दौरान लोगों के साथ लुभावने ऑफर्स की आड़ में कई फ्रॉड किए गए थे। इस दौरान लोगों के साथ होने वाले विशिंग अटैक की संख्या भी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको इस दौरान काफी सजग रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
Cyber Security Tips
- फोटो : Istock
सेल के दौरान लोगों के पास ऐसे कई कॉल्स आते हैं, जिनमें उनको काफी लुभावने ऑफर्स दिए जाते हैं। ऐसे में कई लोग लुभावने ऑफर्स की लालच में आकर साइबर ठग को अपनी बैंक से जुड़ी जरूरी सभी डिटेल्स साझा कर देते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Cyber Security Tips
- फोटो : Istock
आपको भूलकर भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अपनी बैंक डिटेल्स, क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़ी डिटेल्स, ओटीपी आदि को साझा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपकी सारी जमा राशि साइबर ठग के पास पहुंच सकती है।
4 of 5
Cyber Security Tips
- फोटो : Istock
इस दौरान कई बार साइबर ठग लोगों के मोबाइल पर ऐसी लिंक्स भेज देते हैं, जिनमें महंगी चीजें काफी कम दाम पर होती हैं। इस कारण लोग लालच में आकर इन लिंक्स पर क्लिक कर देते हैं। आपको भूलकर भी इस तरह की फिशिंग लिंक्स पर क्लिक नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
सेल के दौरान कई बार साइबर ठग तरह तरह के नए उपायों का इंतजाम लोगों को ठगने के लिए करते हैं। ऐसे में आपको हर मोर्चे पर सजग रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है।