Cyber Scam Alert: आज के इस डिजिटल युग ने हमारी पारंपरिक व्यवस्थाओं को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। सूचना तंत्र के विकास ने इस भौतिक संसार के समानांतर एक डिजिटल संसार को खड़ा किया है। आज के समय हम सभी लोग इंटरनेट और सोशल मीडिया का बढ़ चढ़कर उपयोग कर रहे हैं। गौरतलब बात है कि एक तरफ सोशल मीडिया के आने से जहां डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों का एक दूसरे के साथ जुड़ाव काफी बढ़ा है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया के आने से लोगों के भीतर दिखावा भी काफी बढ़ा है। लाइक और फॉलोअर्स को बढ़ाने की जुगत में लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। कई साइबर स्कैमर्स लोगों की इसी गलत मानसिकता का फायदा उठा रहे हैं। अगर आप भी अपने फॉलोअर्स को बढ़ाने की चाह में अगर गलत टिप्स और ट्रिक्स को अपना रहे हैं। ऐसे में आपके साथ एक बड़ा फ्रॉड हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
Cyber Scam Alert
- फोटो : iStock
इंटरनेट की दुनिया में ऐसे कई थर्ड पार्टी एप्स हैं, जो दावा करते हैं कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपके फॉलोअर्स को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर पर भी ऐसे कई एप्स हैं।
इन एप्स को डाउनलोड करने के बाद आपको यहां साइन अप करना होता है। साइन अप की प्रक्रिया के दौरान यहां आपको अपने सोशल मीडिया की यूजर आईडी, ईमेल आईडी, पासवर्ड समेत कई जरूरी जानकारी इन अंजान एप्स के साथ साझा करनी होती है।
4 of 5
Cyber Scam Alert
- फोटो : Istock
गौरतलब बात है कि कई मामलों में इन एप्स का उपयोग करने के बाद आपके फॉलोअर्स तो बढ़ जाते हैं। हालांकि, इससे आपके अकाउंट के हैक होने की संभावना भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
इसके अलावा आपके द्वारा साझा की गई जरूरी डिटेल्स का इस्तेमाल करके ये हैकर्स आपके साथ कोई बड़ा स्कैम भी कर सकते हैं। ऐसे में आपको भूलकर भी फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए किसी थर्ट पार्टी एप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।