फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Safety Tips: साइबर धोखाधड़ी से हो सकता है आपका लाखों रुपये का नुकसान, बचाव के लिए जरूर जान लें ये बातें

Tue, 13 May 2025 02:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साइबर फ्रॉड करने वाले जालसाज नए नए तरीकों को अपनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। ये लोग आपके मोबाइल, ईमेल, बैंकिंग या सोशल मीडिया डिटेल का फायदा उठाकर आपके साथ फ्रॉड को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Cyber Safety Tips To Avoid Online Fraud - फोटो : अमर उजाला
आज के इस डिजिटल युग में इंटरनेट ने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है। आज के समय शॉपिंग, बैंकिंग आदि कई सुविधाओं का लाभ हम घर बैठे मोबाइल फोन के जरिए ही ले रहे हैं। तकनीक के विकास से चीजों तक पहुंच आसान हो गई है। इससे हमारे समय की काफी बचत हो रही है। वहीं दूसरी तरफ साइबर अपराध की संख्याओं में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। साइबर फ्रॉड करने वाले जालसाज नए-नए तरीकों को अपनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। ये लोग आपके मोबाइल, ईमेल, बैंकिंग या सोशल मीडिया डिटेल का फायदा उठाकर फ्रॉड को अंजाम देते हैं। इससे एक बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप साइबर धोखाधड़ी से बच सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Cyber Safety Tips To Avoid Online Fraud - फोटो : Adobe Stock

स्ट्रॉन्ग पासवर्ड

  • आपको हमेशा अपने बैंकिंग से जुड़े एप्लीकेशन, सोशल मीडिया अकाउंट आदि का एक स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाना चाहिए।
  • पासवर्ड में अक्षर, अंक और स्पेशल कैरेक्टर्स को शामिल करें। अपने हर अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें। 
विज्ञापन

3 of 5
Cyber Safety Tips To Avoid Online Fraud - फोटो : Adobe Stock

ओटीपी को किसी के साथ न करें साझा

  • आपको अपने बैंक अकाउंट, यूपीआई या किसी एप के ओटीपी को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए।
  • बैंक द्वारा कभी भी आपसे ओटीपी, पासवर्ड या पिन नहीं मांगा जाता है। 

4 of 5
Cyber Safety Tips To Avoid Online Fraud - फोटो : Adobe Stock

फर्जी लिंक्स पर न करें क्लिक

  • कई जालसाज लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें लुभावने ऑफर का लालच देकर फर्जी लिंक्स के जरिए अपना शिकार बनाते हैं।
  • आपको इस तरह की लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cyber Safety Tips To Avoid Online Fraud - फोटो : Adobe Stock

पब्लिक वाईफाई का न करें इस्तेमाल 

  • आपको पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
  • सार्वजनिक वाईफाई का इस्तेमाल करते समय बैंकिंग या कोई संवेदनशील जानकारी आपको किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिये।
  • पब्लिक वाईफाई के इस्तेमाल से हैकर आपका डाटा चुरा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें