फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: साइबर ठग ने निकाल लिए हैं आपके खाते से पैसे, तो तुरंत करें ये काम, मिल सकता है पूरा रिफंड

Sun, 28 Aug 2022 12:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Cyber Fraud - फोटो : istock
Cyber Fraud: तकनीक के विकास ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। आज स्मार्टफोन और दूसरे कई गैजेट्स हमारे जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। आज हम अपने कई महत्वपूर्ण फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन स्मार्टफोन की मदद से कर रहे हैं। आज जहां दुनिया भर में डिजिटल इकोसिस्टम का तेजी से विस्तार हो रहा है। वहीं उसी के समानांतर साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन जालसाजी का संसार भी काफी बड़ा हुआ है। बीते सालों में साइबर ठगी के कारण कई लोगों को एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आज के इस आधुनिक युग में आपको हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। अक्सर देखने को मिलता है कि जब भी किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठग फाइनेंशियल फ्रॉड करता है। इस स्थिति में व्यक्ति को समझ नहीं आता कि वह क्या करे?
विज्ञापन

2 of 5
Cyber Fraud - फोटो : istock
ऐसे में व्यक्ति परेशान हो जाता है। अगर आप भी इस तरह के किसी फ्रॉड का शिकार हुए हैं, तो इस स्थिति में आपको तुरंत बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Cyber Fraud - फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद आपको बैंक को पूरी घटना के बारे में सूचना देनी चाहिए और अपने खाते के ट्रांजैक्शन को ब्लॉक करा देना चाहिए। कई बार देखा गया है कि साइबर ठग एक बार पैसे निकालने के बाद व्यक्ति के खाते से दोबारा पैसे निकालने की कोशिश करता है। 

4 of 5
Cyber Fraud - फोटो : istock
आपको अपने साथ हुए फाइनेंशियल फ्रॉड की शिकायत पुलिस स्टेशन में भी दर्ज करानी चाहिए। शिकायत दर्ज कराते समय आपको बैंक पासबुक रिकॉर्ड की कॉपी, आईडी और एड्रेस प्रूफ की कॉपी पुलिस स्टेशन में जमा करनी होगी। इसके बाद ही घटना की जांच शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cyber Fraud - फोटो : istock
इसके अलावा साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में आपको तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करनी चाहिए। शिकायत दर्ज करने के बाद आपके पैसे के दोबारा मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इस नंबर की शुरुआत ग्रह मंत्रालय ने Dost के साथ मिलकर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें