Ayushman Bharat Yojana: देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो गरीबी के कारण अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज नहीं करा पा रहे हैं। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर तबकों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत सरकार गरीब लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा दे रही है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी का एक गोल्डन कार्ड बनता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकता है। इसी कड़ी आज हम आपको आयुष्मान भारत योजना की रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।