आज के समय में लोग डिजिटली हो चुके हैं। मतलब लगभग सभी कुछ ऑनलाइन तरीके से हो जाता है। इंटरनेट की मदद से लोग घर बैठे अपने कई काम बेहद आसानी से निपटा लेते हैं। घर बैठे ही खरीदारी हो जाती है, घर बैठे ही कोई फॉर्म भर सकते हैं, घर बैठे ही बस से लेकर हवाई जहाज तक के टिकट बुक कर सकते हैं और इसके अलावा लोग अपने बैंकिंग से जुड़े हुए काम भी आसानी से कर पाते हैं। घर बैठे ही लोग किसी को पैसे भेज सकते हैं, क्रेडिट-डेबिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इस बीच साइबर फ्रॉड के मामले में भी आए दिन सामने आते रहते हैं। दरअसल, कई बार लोग जाने-अनजाने कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण उनके साथ ठगी तक हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...