आजकल रोजमर्रा से जुड़ी हर चीज ऑनलाइन उपलब्ध है। कपड़ा, खाना, दवाइयां सबकुछ अब लोग घर बैठे ही मंगा लेते हैं। इसके लिए कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती। पहले हर छोटी-बड़ी चीज के लिए इंसान को एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता था, वहीं आज सब कुछ ऑनलाइन मौजूद है। एक तरफ जहां हर चीज के ऑनलाइन उपलब्ध होने से लोगों को सहूलियत मिली है, वहीं दूसरी तरफ इससे धोखाधड़ी के मामले भी खूब बढ़े हैं। ऑनलाइन शॉपिंग का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आपको हर सामान पर बेहतरीन डिस्काउंट मिल जाते हैं। लेकिन ऑफर और सस्ते के चक्कर में आप कहीं नकली सामान न खरीद लें इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है। अब तो लोग दवाइयां भी ऑनलाइन मंगवाने लगे हैं। लेकिन दवाइयों के मामले में भी अब फ्रॉड होने लगा है। इसके लिए सरकार ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं सरकार ने क्या कहा...