हर कोई चाहता है कि वो आर्थिक रूप से संपन्न रहे, और उसे कभी भी पैसों की दिक्कत न हो। लेकिन इस महंगाई भरे दौर में कब किसको पैसों की जरूरत हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना काल की वजह से लंबे समय से लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जहां एक तरफ लोगों के बिजनेस पूरी तरह ठप हो गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा है। ऐसे में हर कोई ये देख रहा है कि कैसे वो आर्थिक रूप से फिर से मजबूत हो पाए। वहीं, लोगों को पैसों की भी जरूरत साफ नजर आ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं, तो ऐसे में आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी आपकी मदद कर सकती है? शायद नहीं, लेकिन यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी पर आपको लोन भी मिल सकता है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं, जिससे आपकी मदद हो जाए। तो चलिए जानते हैं...