फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency Price: रूस यूक्रेन यूद्ध के बीच क्रिप्टो बाजार में आई तेजी, बिटकॉइन समेत इन करेंसी के बढ़े दाम

Fri, 25 Feb 2022 04:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रूस यूक्रेन यूद्ध के बीच क्रिप्टो बाजार में आई तेजी - फोटो : अमर उजाला
रूस यूक्रेन युद्ध के बीच क्रिप्टो बाजार में एक बड़ी उछाल देखने को मिली है। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैपिटलाइजेशन में पिछले 24 घंटों में 2.45 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। बिटकॉइन समेत कई बड़ी क्रिप्टोकरेंसी जिनका मार्केट कैप काफी ज्यादा है, उनकी कीमत में तेजी आई है। कुछ दिनों पहले ही क्रिप्टो बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं आज उसमें आई इस तेजी से कई निवेशकों को काफी फायदा हुआ है। बिटकॉइन की कीमतों में पिछले 24 घंटों के अंदर 8.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। खबर लिखे जाने तक एक बिटकॉइन की कीमत 30,42,120 रुपये है। वहीं बात अगर इथीरियम की करें, तो उसकी कीमत में भी पिछले 24 घंटों के अंदर 10.38 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक एक इथीरियम की कीमत 2,05,665 रुपये है। इसके अलावा कई दूसरी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी तेजी आई है। आइए जानते हैं -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रूस यूक्रेन यूद्ध के बीच क्रिप्टो बाजार में आई तेजी - फोटो : अमर उजाला
डॉज कॉइन की कीमत में पिछले 24 घंटों के अंदर 8.36 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। 1 Doge Coin की इस समय कीमत 9.589456 रुपये है। इसके अलावा कई दूसरी क्रिप्टोकरेंसी जैसे SHIB, GLM, DIA, Binance Coin की कीमतों में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

3 of 4
रूस यूक्रेन यूद्ध के बीच क्रिप्टो बाजार में आई तेजी - फोटो : istock
ऐसे में अगर आप भी इनमें निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो खरीदने से पहले इनकी कीमतों को जरूर जान लेना चाहिए। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से पहले इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसमें इन्वेस्ट करना बाजार जोखिमों के आधीन आता है। क्रिप्टो निवेश काफी ज्यादा परिवर्तनशील होते हैं। ऐसे में इसमें निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
रूस यूक्रेन यूद्ध के बीच क्रिप्टो बाजार में आई तेजी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के बाद से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर भारत में क्रेज बढ़ा है। क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने के लिए जल्द ही सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर बिल लेकर आने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें