फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Credit Card UPI Linking: अब क्रेडिट कार्ड के जरिए भी कर सकेंगे UPI भुगतान, RBI ने शुरू की ये नई सेवा

Fri, 23 Sep 2022 12:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Credit Card UPI Linking: - फोटो : Istock
Credit Card UPI Linking: आज के इस डिजिटल युग ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। डिजिटल इकोसिस्टम ने अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। वहीं साल 2016 में यूपीआई लॉन्च होने के बाद से देश के भीतर डिजिटल ट्रांजैक्शन की संख्या में एक तेज वृद्धि देखने को मिली है। इसके अलावा देश में अब क्रेडिट कार्ड का उपयोग भी काफी बढ़ रहा है। लोग बड़े पैमाने पर शॉपिंग या किसी अन्य बिलों के भुगतान के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि देश में यूपीआई और क्रेडिट कार्ड ने डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में क्रांति लाने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। इसके बाद भी क्रेडिट कार्ड और यूपीआई लिंक करने का कोई विकल्प अब तक नहीं था। वहीं अब आरबीआई ने इसका हल निकाल लिया है। अब आरबीआई ने रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई और यूपीआई लाइट नेटवर्क पर लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Credit Card UPI Linking: - फोटो : iStock
इसके आने के बाद अब लोग क्रेडिट कार्ड के जरिए भी यूपीआई से पेमेंट कर सकेंगे। आरबीआई के इस फैसले के बाद क्रेडिट इकोसिस्टम को विस्तार मिलने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Credit Card UPI Linking: - फोटो : अमर उ
एनपीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है कि रुपे क्रेडिट कार्ड को वर्चुअल पेमेंट एड्रेस से लिंक किया जाएगा। इससे सेफ और सिक्योर ट्रांजैक्शन पूरी हो सकेगी। 

4 of 5
Credit Card UPI Linking: - फोटो : Istock
मौजूदा समय में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक रूपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने की सुविधा दे रहे हैं। एनपीसीआई के मुताबिक इस सेवा के शुरू होने के बाद कस्टमर और मर्चेंट दोनों को काफी फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Credit Card UPI Linking: - फोटो : istock
इसके अलावा आरबीआई ने यूपीआई लाइट सेवा को भी शुरू किया है। इसका इस्तेमाल कम वैल्यू के ट्रांजैक्शन के लिए किया जाएगा, जो कि ऑन-डिवाइस वॉलेट की सहायता से काम करेगा। यूपीआई लाइट सेवा शुरू होने के बाद आप 200 रुपये तक के ट्रांजैक्शन को बिना इंटरनेट के भी दूसरों के खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें