फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में इतने वजन से ज्यादा ले जा रहे हैं सामान, तो लग सकता है जुर्माना

Thu, 06 Mar 2025 05:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप ट्रेनों में सफर कर रहे हैं तो आपको भारतीय रेलवे के लगेज नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। इसके अलावा आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप अपने साथ कितने किलो तक के वजन को साथ ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : AdobeStock
देश के आर्थिक विकास में भारतीय रेलवे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसकी गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। भारतीय रेलवे यात्रा का काफी किफायती साधन है। इसी वजह से हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला है जो कि सीमांत क्षेत्रों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। बदलती दुनिया के साथ भारतीय रेलवे भी आधुनिक हो रहा है। नई ट्रेनें जो आ रही हैं उनमें सेफ्टी से जुड़े कई शानदार फीचर्स भी मिल रहे हैं। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ यात्री आवश्यकता से अधिक वजन के सामान को साथ लेकर सफर करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : AdobeStock
ऐसा करने पर साथ में सफर कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप ट्रेनों में सफर कर रहे हैं तो आपको भारतीय रेलवे के लगेज नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। इसके अलावा आपको इस बारे में भी पता होना चाहिए कि आप अपने साथ कितने किलो तक के वजन को साथ ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन के स्लीपर क्लास में आप अपने साथ 40 किलोग्राम तक के वजन को ले जा सकते हैं। अगर आप इससे ज्यादा सामान ले जाते हुए पकड़े जाते हैं तो इस स्थिति में आपसे जुर्माना लिया जाएगा। 

Holi 2025: होली के मौके पर बाइक पर लग जाए रंग, तो इन तरीकों से करें उसको साफ

4 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : AdobeStock
वहीं थर्ड एसी में भी आप अपने साथ 40 किलोग्राम तक के वजन को ले जा सकते हैं। इसके अलावा सेकेंड एसी में सामान ले जाने की लिमिट 50 किलोग्राम तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : AdobeStock
वहीं अगर आप फर्स्ट एसी में सफर कर रहे हैं तो अपने साथ 70 किलोग्राम तक के लगेज को ले जा सकते हैं। वहीं अगर आपके पास इससे ज्यादा सामान तो इस स्थिति में आपको उसे अपने साथ ले जाने के लिए लगेज वैन बुक करानी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें