फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojna: क्या पीएम किसान योजना के साथ किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिल सकता है? जानें नियम

Wed, 06 May 2026 09:11 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan KCC Benefits: अक्सर कुछ पीएम किसान के लाभार्थियों के मन में सवाल रहता है कि क्या वो केसीसी के लोन लेने का लाभ ले सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में आसानी से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान - फोटो : AI
Kisan Credit Card Loan: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'पीएम किसान सम्मान निधि' किसानों को ₹6,000 की वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान करती है। बहुत से किसानों के मन में सवाल रहता है कि क्या पीएम किसान योजना लाभ लेने वाले भी केसीसी से लोन सकते हैं या नहीं ? आपको बता दें कि पीएम किसान का लाभ लेने वाले किसान न सिर्फ लोन सकते हैं बल्कि उनके लिए लोन लेने की प्रक्रिया भी सरल हो जाती है।

दरअसल, सरकार ने अब इन दोनों योजनाओं को आपस में जोड़ दिया है ताकि पीएम किसान के सभी लाभार्थियों को संस्थागत ऋण (सस्ता कर्ज) आसानी से मिल सके। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को साहूकारों के चंगुल से बचाना और उन्हें खेती के लिए सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध कराना है। अगर आप पीएम किसान के लाभार्थी हैं, तो आपको केसीसी के लिए अलग से लंबी कागजी कार्रवाई नहीं करनी पड़ती। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान और केसीसी के बीच का लिंक - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान लाभार्थियों के लिए केसीसी के लाभ
  • केसीसी के तहत किसानों को 7% की ब्याज दर पर ₹3 लाख तक का लोन मिलता है।
  • समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को 3% की अतिरिक्त छूट मिलती है, जिससे प्रभावी ब्याज दर मात्र 4% रह जाती है।
  • अब ₹1.60 लाख तक का कर्ज बिना किसी जमीन या संपत्ति को गिरवी रखे लिया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान और केसीसी के बीच का लिंक - फोटो : Adobe Stock
आवेदन करने की सरल प्रक्रिया
  • पीएम किसान लाभार्थियों के लिए बैंकों ने एक सरल, एक पेज का केसीसी आवेदन फॉर्म पेश किया है।
  • आप अपने नजदीकी बैंक शाखा (जहां आपका पीएम किसान खाता है) में जाकर यह फॉर्म जमा कर सकते हैं।
  • कई प्रमुख बैंकों जैसे SBI, PNB और Axis Bank की वेबसाइट से भी ऑनलाइन अप्लाई करने की सुविधा है।

4 of 5
पीएम किसान और केसीसी के बीच का लिंक - फोटो : Adobe Stock
इन दस्तावेजों की है जरूरत
  • आवेदन के लिए आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी अनिवार्य है।
  • खसरा-खतौनी जैसे भूमि रिकॉर्ड की प्रति देनी होगी ताकि बैंक आपकी क्रेडिट सीमा तय कर सके।
  • 18 से 75 वर्ष की आयु का कोई भी भूमिधारी किसान, पट्टेदार या पशुपालक इसके लिए पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान और केसीसी के बीच का लिंक - फोटो : AdobeStock
इन बातों का रखें खास ध्यान
  • केसीसी आवेदन के दौरान आपके बैंक रिकॉर्ड में पीएम किसान का डेटा पहले से होने से प्रक्रिया तेज हो जाती है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड 5 साल के लिए वैध होता है, जिसके बाद आपको नवीनीकरण कराना जरूरी होता है।
  • केसीसी धारकों को फसल बीमा और दुर्घटना बीमा (₹50,000 तक) का लाभ भी स्वतः ही मिल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें