फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reels Tips: अगर आप भी बनाते हैं इंस्टाग्राम पर रील्स, तो जरूर कर लें ये दो काम, मिल सकता है फायदा

Wed, 25 Jan 2023 03:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंस्टाग्राम रील्स टिप्स - फोटो : istock
Tips For Instagram Reels: आप अगर अपने आसपास देखेंगे या खुद को ही देखिए, तो आप भी सोशल मीडिया पर समय बिताते ही होंगे। यहां लोग अपने अकाउंट बनाते हैं और फिर अपने विचार, फोटो और तस्वीरें आदि शेयर करते हैं। पर आजकल लोग रील्स को भी खूब शेयर कर रहे हैं और उससे ज्यादा लोग इन्हें देख रहे हैं। जैसे- इंस्टाग्राम पर लोग रील्स बनाते हैं और इसके बाद उनकी रील्स को लोग देखते हैं और पसंद करते हैं। पर कई लोगों को कुछ खास फीचर्स के बारे में नहीं पता होता है, जिसके कारण वो कई लाभ से वंचित तक रह जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर रील्स अपलोड करते समय कौन सी दो सेटिंग कर लें, जिससे आपको फायदा मिल सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इंस्टाग्राम रील्स टिप्स - फोटो : istock
ये हैं वो 2 सेटिंग:-

नंबर 1
  • इंस्टाग्राम पर आप जब भी कोई रील्स अपलोड करें, तो दो सेटिंग का ख्याल रखें। इसमें पहली है वीडियो की क्वालिटी का। दरअसल, आप वीडियो को अच्छी क्वालिटी में बनाते हैं, लेकिन क्या वो इंस्टाग्राम पर उसी क्वालिटी में अपलोड हो रही है या नहीं। इस बात को जानना जरूरी है, वरना आपकी रील्स अच्छी होते हुए भी क्वालिटी की वजह से लोगों को क्या पता पसंद न आए।
विज्ञापन

3 of 5
इंस्टाग्राम रील्स टिप्स - फोटो : istock
ऐसे करें चेक:-
  • आप जब रील्स अपलोड करें तो पहले सबकुछ कर लें और पोस्ट करने से ठीक पहले जहां आप कैप्शन देते हैं, उसके नीचे आएं
  • यहां आपको एडवांस सेटिंग पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर "अपलोड एट हाईएस्ट क्वालिटी' को ऑन कर देना है
  • इससे आपकी वीडियो ऑरिजनल क्वालिटी में अपलोड होगी।

4 of 5
इंस्टाग्राम रील्स टिप्स - फोटो : istock
नंबर 2
  • आप जब भी रील्स अपलोड करें, तो आपको मैसेज को ऑन रखना है। इससे होगा ये कि अगर किसी ब्रांड को आपकी रील्स पसंद आती है, और फिर उन्हें आपके साथ कोई ब्रांड प्रमोशन करना हो तो वो आपको सीधा मैसेज भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंस्टाग्राम रील्स टिप्स - फोटो : istock
ऐसे करें ऑन
  • अगर आप भी अपने मैसेज वाले बटन को ऑन करना चाहते हैं, तो आपको कैप्शन लिखने वाली जगह के ठीक नीचे आना है
  • यहां पर आपको 'एड मैसेज बटन' मिलेगा
  • इस पर क्लिक करके इसे ऑन कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें