फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Address Document: आधार सेंटर पर जा रहे हैं एड्रेस अपडेट करवाने, तो ये एक गलती भूलकर न करें वरना...

Wed, 26 Nov 2025 05:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhar Mein Address Update Karwane Ka Tarika: अगर आपको भी अपने आधार में एड्रेस अपडेट करवाना है तो आप इस काम को ऑनलाइन या ऑफलाइन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आधार में एड्रेस कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
Aadhaar Address Update Process: आपके पास कई तरह के दस्तावेज हैं जिनकी जरूरत आपको अलग-अलग कामों में पड़ती होगी? वहीं, अगर कोई दस्तावेज न हो या कोई दस्तावेज कम हो तो आपका काम तक अटक सकता है। उदाहरण के लिए जैसे आपका आधार कार्ड, जो आज के समय का सबसे जरूरी दस्तावेज नजर आता है। आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है।

इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। जैसे, नाम, पता, पिता या पति का नाम आदि। वहीं, कई बार लोग अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाते हैं जिसके अपने कई कारण हो सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अगर हमें आधार में एड्रेस अपडेट करवाना है तो क्या होगा और हमें किस एक बात का ध्यान रखना चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार में एड्रेस कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
किस बात का रखना चाहिए ध्यान?
  • अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना एड्रेस अपडेट करवा रहे हैं, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना होता है कि इसके लिए आपको सपोर्टिंग दस्तावेजों की जरूरत होती है। जो ये बताते हैं कि आपका एड्रेस प्रूफ क्या है और ये सही है या नहीं। अगर आप आधार सेवा केंद्र पर आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवाने गए हैं, तो आपको ये एड्रेस प्रूफ का दस्तावेज साथ ले जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
आधार में एड्रेस कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे करवा सकते हैं आधार में नया एड्रेस अपडेट:-

ऑनलाइन तरीका
  • अगर आप चाहें तो आप ऑनलाइन ही अपने आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको यूआईडीएआई की m-Aadhaar एप पर जाना होता है। यहां पर लॉगिन करके आपको एड्रेस अपडेट का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करके मांगी गई चीजों को भरें और साथ में एड्रेस प्रूफ की कॉपी अपलोड करें। फिर आपको फीस ऑनलाइन ही भरनी होती है और सबकुछ सही रहने पर कुछ ही दिनों के भीतर आपके आधार कार्ड में नया एड्रेस अपडेट हो जाता है। 

4 of 5
आधार में एड्रेस कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन भी है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आपको ऑनलाइन आधार में एड्रेस अपडेट नहीं करवाना तो आप इस काम को ऑफलाइन भी करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले ऑनलाइन https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx अपॉइंटमेंट लेनी है और यहीं पर फीस भरनी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार में एड्रेस कैसे अपडेट करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको आधार सेवा केंद्र पर जाना है और यहां पर आपका आधार वेरिफाई होता है
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और फिर सबकुछ सही होने पर आपके आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कर दिया जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें