घर खरीदना हम सब का सपना होता है। इसके लिए हम में से कई लोग काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। कई बार घर खरीदते समय जब पैसे कम पड़ जाते हैं, तो ज्यादातर लोग होम लोन का सहारा लेते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि मेहनत से जुटाए कागजात और कई प्रक्रियाओं को फॉलो करने के बाद भी बैंक द्वारा आपके होम लोन के आवेदन को रद्द कर दिया जाता है। अगर आप भी होम लोन लेने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए। होम लोन के रिजेक्ट होने के पीछे कई बार कुछ सामान्य गलतियां होती हैं, जिनके बारे में अगर आपको पहले ही पता चल जाए तो आपका होम लोन रिजेक्ट नहीं होगा। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपका होम लोन रिजेक्ट हो सकता है।