फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Credit Card: क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां, वरना सिबिल हो सकता है खराब

Thu, 13 Nov 2025 04:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Credit Card Cibil Score: आज के समय में एक बड़ा तबका क्रेडिट कार्ड पर निर्भर करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी गलती के कारण आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती। - फोटो : Freepik
CIBIL Score: लोग जो कमाते हैं उसे अपनी जरूरतों पर खर्च करते हैं और अपने आने वाले भविष्य के लिए बचाते भी हैं। कोई बैंक खाते में पैसे जमा करता है, तो कोई किसी स्कीम में निवेश करता है आदि। अपनी जरूरतों पर खर्च करने के लिए आज के इस दौर में एक बड़ा तबका क्रेडिट कार्ड पर भी निर्भर करते हैं।

लोग क्रेडिट कार्ड से पहले खर्च करते हैं और फिर उसका बिल भरते हैं। दरअसल, बैंक अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड मुहैया करवाता है जिसमें वो एक लिमिट सेट कर देता है। आप इस लिमिट को अपनी जरूरतों पर खर्च कर सकते हैं और फिर खर्च किए पैसे को एक साथ या ईएमआई में भी वापस कर सकते हैं। जरूरत के समय के लिए क्रेडिट कार्ड एक सही विकल्प हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ गलतियों के कारण इसी क्रेडिट कार्ड की वजह से हमारा सिबिल स्कोर बिगड़ सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती। - फोटो : Freepik
किन बातों का ध्यान रखना चाहिए क्रेडिट कार्ड बनवाने के बाद?

नंबर 1
  • अगर आप क्रेडिट कार्ड बनवा चुके हैं तो आपको सबसे पहले तो ये ध्यान रखना है कि क्रेडिट कार्ड से उतने ही पैसे खर्च करें, जितनी आपकी जरूरत है और जिसे आप आसानी से भर पाएं। कई लोग क्रेडिट कार्ड से खर्च तो कर देते हैं, लेकिन फिर उन्हें उस पैसे को रिटर्न करने में दिक्कतें होती हैं जिसका बुरा असर आपके सिबिल पर पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती। - फोटो : Freepik
नंबर 2
  • क्रेडिट कार्ड से जो भी पैसे आप खर्च करते हैं, उसमें आपको पैसे वापस करने के दो ऑप्शन मिलते हैं। इसमें पहला होता है कि आप खर्च किए पैसे को बिल आने के बाद एक साथ भर दें या फिर जो पैसे खर्च हुए हैं उसकी ईएमआई बनवा लें। ध्यान रहे कि जो भी पैसे खर्च हुए हैं और हर महीने जो बिल आया है, उसे जरूर तय समय पर भरें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं या किसी महीने बिल भरने से चूक जाते हैं, तो इसका बुरा असर आपके सिबिल पर पड़ता है।

4 of 5
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती। - फोटो : Freepik
नंबर 3
  • कई लोग क्रेडिट कार्ड बनवा तो लेते हैं, लेकिन उन्हें उसका इस्तेमाल करना नहीं आ पाता। क्रेडिट कार्ड को हमेशा आखिरी ऑप्शन की तरह देखना बेहतर हो सकता है। जरूरत के समय आप क्रेडिट कार्ड से खर्च तो कर देते हैं, लेकिन अगर आप बिल नहीं भरेंगे तो आपका सिबल खराब हो जाएगा। इसलिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल न के बराबर करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती। - फोटो : AdobeStock
सिबिल स्कोर खराब होने से क्या होगा?
  • सिबिल स्कोर एक ऐसा चीज है जो ये बताती है कि आप आर्थिक रूप से कैसे हैं यानी आपको कोई बैंक लोन दे या न दे, आपका क्रेडिट कार्ड बन पाएगा या नहीं आदि। ये सबकुछ आपके सिबिल स्कोर पर ही निर्भर करता है। आप अगर किसी बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाकर उसके पैसे वापस नहीं करते हैं, कई महीने नहीं भर पाते हैं आदि। ऐसे में आपका सिबिल स्कोर खराब हो जाता है और आपको भविष्य में लोन मिलने में खासी दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें