मार्च का महीना चल रहा है। धीरे धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। गर्मी की शुरुआत होते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों में एसी की सर्विस कराने की तैयारी करने लगते हैं। हालांकि, एसी की सर्विसिंग कराने से पहले कुछ सावधानी रखना बेहद जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि एसी सर्विसिंग के नाम पर कई लोग ग्राहकों से ज्यादा पैसे वसूलने की कोशिश करते हैं। कई बार बिना जरूरत के पार्ट बदलने की सलाह दी जाती है या मामूली खराबी को बड़ी समस्या बता दिया जाता है, जिसके चलते बिल काफी बढ़ जाता है। इस कारण आपको एसी की सर्विसिंग कराने से पहले कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए।