फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cockroach Problem Solution: घर में कॉकरोच दिखते ही अपनाएं ये 4 तरीके, जल्द मिल सकता है छुटकारा

Wed, 12 Aug 2026 12:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cockroach Bhagane Ka Tarika: क्या आपके घर में भी कॉकरोच दिख रहे हैं? अगर हां, तो आप कुछ तरीकों की मदद से इन्हें घर से बाहर भगा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
घर से कॉकरोच कैसे भगा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Cockroach Problem: बरसात का मौसम हो या कोई और मौसम, घर में कई बार कीड़े-मकौड़े आ जाते हैं। यही नहीं, घरों में लोग कॉकरोच की वजह से भी काफी परेशान रहते हैं।

घरों में कॉकरोच आने से गंदगी फैलती है और साथ ही कई बीमारियां फैलने का भी खतरा रहता है। इसलिए कॉकरोच अगर घर में आ रहे हैं तो इनसे छुटकारा पाना जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं वो तरीके जो आपकी मदद कॉकरोचों से छुटकारा पाने में कर सकते हैं। आप आगे घर से कॉकरोच भगाने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
घर से कॉकरोच कैसे भगा सकते हैं? - फोटो : Freepik
घर से कॉकरोच कैसे भगाएं?

पहला तरीका
  • कॉकरोच को घर से भगाने के लिए आपको तेजपत्ता लेना है
  • फिर इन तेजपत्तों को किचन में, अलमारी के पीछे या कोनों आदि में रख दें
  • जहां कॉकरोच दिखते हों, वहां भी इन तेजपत्तों को रख सकते हैं
  • कॉकरोच को तेजपत्ता की गंध पसंद नहीं होती जिससे वे भाग जाते हैं
विज्ञापन

3 of 5
घर से कॉकरोच कैसे भगा सकते हैं? - फोटो : AI Generated
दूसरा तरीका
  • घर से कॉकरोच भगाने के लिए बेकिंग सोडा और पीसी हुई चीनी लें
  • अब इन दोनों को बराबर मात्रा में लेकर मिला लें
  • इससे होता ये है कि चीनी की महक से कॉकरोच आकर्षित होते हैं और बेकिंग सोडा कॉकरोच के अंदर जाकर उन्हें खत्म करने का काम करता है

4 of 5
घर से कॉकरोच कैसे भगा सकते हैं? - फोटो : AI Generated
तीसरा तरीका
  • कॉकरोच को भगाने के लिए चीनी का एक और उपाय कर सकते हैं
  • इसमें बोरिक एसिड और चीनी लें और इन दोनों को मिला लें
  • फिर वहां इस पाउडर को छिड़क दें, जहां कॉकरोच दिखें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर से कॉकरोच कैसे भगा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
चौथा तरीका
  • आपको कपूर और लहसुन लेना है, क्योंकि ये भी कॉकरोच को भगाने में आपकी मदद कर सकते हैं
  • आपको करना ये है कि कपूर और लहसुन को पानी में घोल लें और एक स्प्रे तैयार कर लें
  • फिर इसे घर के कोनों और उन जगहों पर छिड़कें जहां कॉकरोच दिखें 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें