फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: अगर आपके पास है CNG कार, तो गर्मियों में इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Mon, 20 Mar 2023 11:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
CNG Car Care Tips - फोटो : Istock
CNG Car: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। विशेषज्ञों द्वारा इस गर्मी के सीजन में हीटवेव आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अगर आपके पास सीएनजी कार है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। गर्मियों के सीजन में सीएनजी कार में कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक की आपकी कार हादसे का शिकार हो सकती है। आप में से कई लोगों को इस बारे में पता होगा कि सीएनजी कार में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस होती है। गर्मियों के सीजन में अक्सर सीएनजी कार में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखकर आप अपनी कार की अच्छे से केयर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Holi Car Safety Tips - फोटो : Istock
गर्मियों में सीएनजी कार के अंदर गैस 1 या 2 किलो कम भरवानी चाहिए। गर्मियो के सीजन में कार के भीतर सीएनजी थर्मल एक्सपेंड करने लगता है। इस कारण आपको अपनी कार में फुल लिमिट से थोड़ी कम सीएनजी फिल कराना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Holi Car Safety Tips - फोटो : Istock
इस बात का खास ध्यान रखें कि गर्मी के सीजन में अपनी कार को धूप में खड़ी करने की गलती न करें। इससे कार का केबिन गर्म हो सकता है, जो कि सीएनजी कार के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आपको अपनी सीएनजी कार को छाया वाली जगह पर खड़ी करनी चाहिए। 

जानना जरूरी: ट्रैफिक सिग्नल पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना कैमरे में हो जाएंगे कैद और कट सकता है चालान

4 of 5
Holi Car Safety Tips - फोटो : Istock
आपको समय-समय पर अपनी सीएनजी कार की हाइड्रो टेस्टिंग भी कराते रहना चाहिए। अगर आपने बीते तीन सालों में अपने कार की हाइड्रो टेस्टिंग नहीं कराई है। इस स्थिति में यह आपकी कार के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
CNG Car Care Tips - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको समय-समय पर अपने सीएनजी टैंक के लीकेज होने की समस्या को भी चेक करते रहना चाहिए। 

Solar Cooler: गर्मी आते ही बाजार में बढ़ गई सोलर कूलर की डिमांड, जानिए कितनी है कीमत और क्या मिल रहे फीचर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें