Ladli Bahna Yojana 39th Installment: भारत सरकार मौजूदा समय में कई सारी योजनाओं का संचालन कर रही है जिनसे अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। ठीक ऐसे ही राज्य सरकारें भी अपने-अपने प्रदेश की जनता के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं।
इसी क्रम में एक योजना है जो काफी चर्चित है और वो है लाड़ली बहना योजना जिसे मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए चलाती है। इस योजना के तहत हर महीने योजना से जुड़ी महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाते हैं और इस बार इस योजना की 39वीं किस्त आनी है यानी 39वीं बार 1500 रुपये दिए जाएंगे। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त कब जारी हो सकती है...